Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

राज्यसभा तथा लोकसभा टीवी पर आज प्रसारित होगा मनोज रघुवंशी का ‘डज गांधी मैटर’

सत्य एवं अहिंसा को अपना हथियार बनाने वाले गांधीजी भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में स्वीकार्य हैं. गांधीजी के जीवन और दर्शन से लोग उत्प्रेरित होते रहे हैं. गांधी के जन्म दिन 2 अक्टूबर को यूएन ने शांति दिवस के रूप स्वीकार कर लिया है, पर भारत में गांधी की स्थिति कैसी है, इसको लेकर गांधी जी पर एक डाक्युमेंट्री बनाई गई है. आज तीस जनवरी है यानी गांधी जी की शहादत दिवस. इसी मौके पर राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी वरिष्ठ पत्रकार मनोज रघुवंशी की डाक्युमेंट्री 'डज गांधी मैटर' प्रसारित करने जा रहे हैं.

सत्य एवं अहिंसा को अपना हथियार बनाने वाले गांधीजी भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में स्वीकार्य हैं. गांधीजी के जीवन और दर्शन से लोग उत्प्रेरित होते रहे हैं. गांधी के जन्म दिन 2 अक्टूबर को यूएन ने शांति दिवस के रूप स्वीकार कर लिया है, पर भारत में गांधी की स्थिति कैसी है, इसको लेकर गांधी जी पर एक डाक्युमेंट्री बनाई गई है. आज तीस जनवरी है यानी गांधी जी की शहादत दिवस. इसी मौके पर राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी वरिष्ठ पत्रकार मनोज रघुवंशी की डाक्युमेंट्री 'डज गांधी मैटर' प्रसारित करने जा रहे हैं.

गांधी को लेकर मनोज रघुवंशी द्वारा बनाई गई इस डाक्युमेंट्री का प्रसारण फाक्स चैनल पर किया जा चुका है, भारत के हाई कमीशनों में भी इसकी लाइव स्क्रीनिंग की चुकी है. इस डाक्युमेंट्री से मनोज रघुवंशी ने गांधी के दर्शन समेत कई मुद्दों को उठाया है. राज्यसभा टीवी पर इसका प्रसारण शाम पांच बजे तथा लोकसभा टीवी पर शाम साढ़े आठ बजे से किया जाएगा.

पिछले 33 सालों से पत्रकारिता कर रहे मनोज रघुवंशी टीवी के जाने-माने और पहचाने पत्रकार हैं. 1978 में दूरदर्शन के कार्यक्रम युव मंच और युव जन ने करियर की शुरुआत करने वाले मनोज ने फिर इसके बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा. उन्‍होंने तमाम टीवी चैनलों के लिए कार्यक्रम प्रोड्यूस किए, जिनमें 'आपकी अदालत', 'इंडियाज मोस्‍ट वांटेड', 'न्‍यूज ट्रैक', रोविंग आई', हमने दुनिया देखी है' जैसे बहुचर्चित कार्यक्रम शामिल हैं. डीडी न्‍यूज पर 'निशान', डीडी टू पर 'जवाबदेही' जैसे कार्यक्रमों के अलावा 'हम हाजिर हैं', 'जन मंच', 'रेलवे बजट' आदि कार्यक्रमों में एकंरिग किया है. मनोज ने दूरदर्शन के अलावा निजी चैनलों के लिए भी एंकरिंग तथा प्रोडक्‍शन का काम किया है, जिनमें जी टीवी पर 'कुछ हसीन पल', जी न्‍यूज पर 'युवा अदालत', सब पर टॉक शो 'खुला मंच' समेत कई कार्यक्रम शामिल हैं. जी न्‍यूज पर उनके दो क्राइम शो 'क्राइम फाइल' एवं 'क्राइम रिपोर्टर' काफी चर्चित रहे हैं.

दिल्‍ली से उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने वाले मनोज रघुवंशी टीवी पर तमाम कार्यक्रमों के प्रोडक्‍शन, एंकरिंग, लाइव चैट के अलावा डाक्‍युमेंट्री फिल्‍मों का भी निर्माण किया है. जो फाक्‍स हिस्‍ट्री एण्‍ड इंटरटेनमेंट चैनल एवं दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुका है. मनोज को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी अवार्ड, दिल्‍ली रत्‍न, शहीद भगत सिंह मेमोरियल अवार्ड, नचिकेता अवार्ड, इंडियन एचीवर्स अवार्ड, इंडियन आईकान अवार्ड समेत कई सम्‍मान प्राप्‍त हो चुके हैं. वे इंग्‍लैंड, अमेरिका, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, हॉलैण्‍ड, जापान, जार्डन और वितनाम जैसे देशों की यात्रा एक पत्रकार के रूप में कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...