झांसी। रामेश्वरम संस्थान के तत्वावधान में अष्टम रामेश्वरम हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। उक्त पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय, विशिष्ट, महत्वपूर्ण योगदान/ लेखन के लिए दिया जाता है। इसके अंतर्गत 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाता है।
यह पुरस्कार 17 दिसम्बर 2011 को झांसी में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया जायेगा। यह पुरस्कार स्व.रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में संस्थान द्वारा शुरू किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी के अनुसार प्रविष्टियों का स्वरूप मानवीय संवेदना व सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सरोकार से जुड़ा हुआ होना चाहिए। प्रविष्टियां 1 अक्टूबर से 30 दिसम्बर 2011 के मध्य जमा हो जानी चाहिए। प्रविष्टियां छह प्रतियों में रामेश्वरम संस्थान परवारान, आरडी त्रिपाठी रोड, झांसी पर भेजे जा सकती हैं। प्रेस विज्ञप्ति





