रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने वरिष्ठ साहित्यकार और राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्ण कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय श्री सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि हिन्दी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ में साहित्य और पत्रकारिता जगत में के.के. सिंह के नाम से लोकप्रिय श्री कृष्ण कुमार सिंह का बीती रात यहां निधन हो गया। स्वर्गीय श्री सिंह राजधानी रायपुर के हिन्दी दैनिक ‘नई दुनिया’ में उप संपादक के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह और संचालक जनसम्पर्क श्री ओ.पी. चौधरी ने भी श्री के.के. सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।