सहारा समय यूपी उत्तराखंड चैनल के हेड पद पर राव वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति की सूचना है. अभी तक विभाकर चैनल हेड के बतौर काम देख रहे थे. सहारा में बार-बार पत्ते फेंटने और मोहरे बदलते रहने की परंपरा है.
श्री टाइम्स के स्पोर्ट्स रिपोर्टर और सब एडिटर सौरभ श्रीवास्तव ने श्री टाइम्स छोड़कर तीस जनवरी को दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया. बताया जाता है कि श्री टाइम्स से दर्जन भर से ज्यादा लोग महीने भर में इस्तीफा दे चुके हैं.
'खबरें अभी तक' से अजीत कुमार पन्ना और तपन कुमार नीरज के जुड़ने की सूचना है. सुशील खरे और मनोज तिवारी पहले से ही जुड़े हुए हैं. ये लोग चैनल के विस्तार की प्रक्रिया से खुद को संबद्ध बता रहे हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






