खबर है कि राष्ट्रीय सहारा अखबार की एक बैठक में लोकसभा चुनाव अभियान का प्रभार डा. प्रतीक मिश्रा को दे दिया गया. नेशनल ब्यूरो में कार्यरत डा. प्रतीक मिश्र कई राज्यों में फैले राष्ट्रीय सहारा के नेटवर्क का उपयोग लोकसभा चुनाव कवरेज के लिए करेंगे. नेशनल ब्यूरो के चीफ कुणाल को यह जिम्मेदारी न दिए जाने से लोग तरह तरह की कानाफूसी कर रहे हैं.
बैठक में रणविजय सिंह, राजीव सक्सेना आदि थे. ज्ञात हो कि राष्ट्रीय सहारा अखबार का असर छह राज्यों की करीब दो सौ तीस संसदीय सीटों तक है. इन जगहों के कंटेंट, बिजनेस आदि की केंद्रीय जिम्मेदारी डा. प्रतीक मिश्र को दी गई है.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






