शाहजहांपुर के परौर में राष्ट्रीय सहारा अखबार के पत्रकार बृजनंदन शुक्ला को कुछ हमलावरों ने घेर कर धारदार हथियार और रायफल की बटों से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. बृजनंदन शुक्ला के परिजनों ने घटना की तहरीर परौर थाने में दर्ज करा दी है.
आरोप है कि परौर के प्रधान गिरंद से बृजनंदन शुक्ला से रंजिश चल रही थी. तहरीर में कहा गया है कि घोड़ों पर सवार होकर आये हमलावरों में परौर के ग्राम प्रधान गिरंद, उसका बेटा और उसके कुछ रिश्तेदार भी शमिल थे. अत्यंत गंभीर रूप से घायल बृजनंदन शुक्ला को कलान सीएचसी के डाक्टरों ने तुरंत शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेज दिया.






