Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

राष्ट्रीय सहारा, देहरादून में कई बदलाव, जितेंद्र नेगी बने स्टेट ब्यूरो प्रभारी

: सिटी प्रभारी भूपेंद्र कंडारी डिग्रेड, स्टेट ब्यूरो के रिपोर्टर राकेश डोभाल को मार्केंटिंग में भेजा : हरीश जोशी को नोटिस, सुरेश कुमार को सस्पेंशन लेटर, सुशील कुमार का वेतन कटा : देहरादून : लंबे समय से शिथिल पड़े राष्ट्रीय सहारा देहरादून में नए वरिष्ठ स्थानीय संपादक दिलीप चौबे के आने के बाद कई तरह के बदलाव शुरू हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक सहारा प्रबंधन ने डीएनई सुरेश कुमार को सस्पेंशन लेटर थमाकर काम करते रहने को कहा है.

: सिटी प्रभारी भूपेंद्र कंडारी डिग्रेड, स्टेट ब्यूरो के रिपोर्टर राकेश डोभाल को मार्केंटिंग में भेजा : हरीश जोशी को नोटिस, सुरेश कुमार को सस्पेंशन लेटर, सुशील कुमार का वेतन कटा : देहरादून : लंबे समय से शिथिल पड़े राष्ट्रीय सहारा देहरादून में नए वरिष्ठ स्थानीय संपादक दिलीप चौबे के आने के बाद कई तरह के बदलाव शुरू हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक सहारा प्रबंधन ने डीएनई सुरेश कुमार को सस्पेंशन लेटर थमाकर काम करते रहने को कहा है.

स्टेट ब्यूरो प्रभारी अमरनाथ सिंह को डिमोट करके स्टेट ब्यूरो में ही बतौर सीनियर रिपोर्टर काम करने को कहा गया है. उनके बदले सीनियर रिपोर्टर जितेंद्र नेगी को स्टेट ब्यूरो के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है. स्टेट ब्यूरो के सीनियर रिपोर्टर राकेश डोभाल को मार्केटिंग विभाग में भेजकर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव बना दिया गया है.

सिटी प्रभारी भूपेंद्र कंडारी को चीफ रिपोर्टर से डिग्रेड करके सीनियर रिपोर्टर बना दिया गया है. कई और लोगों मसलन चीफ सब एडिटर सुशील कुमार का एक फीसदी वेतन काट लिया गया है. सहारा के ब्यूरो चीफ बनने के लिए प्रयासरत ब्यूरो रिपोर्टर हरीश जोशी को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है.

हरीश जोशी खराब सेहत के नाम पर लंबी छुट्टी पर चले गए हैं. कानपुर से आए विमल जेतली को फिलहाल सिटी डेस्क पर बिठाया गया है. कुछ दिन पहले कुमाऊं डेस्क इंचार्ज बृजपाल चौधरी को नौएडा और सब एडिटर निशा सिंह को पटना ट्रांसफर कर दिया गया था. बताया जाता है कि अभी कुछ और लोगों पर गाज गिरनी तय है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...