Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

राष्‍ट्रीय सहारा के रिपोर्टर ने की शिकायत, ब्‍यूरोचीफ ने निकाला

समाचार पत्र में पत्रकारों को बंधुआ मजदूर की तरह काम करना पड़ता है। संपादक और ब्यूरो चीफ जब चाहते हैं अपने संवाददाता को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। शाहजहांपुर के सहारा समय के कार्यालय में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सहारा न्‍यूज ब्यूरो इंचार्ज ने अपने कार्यालय में काम करने वाले अमर दीप रस्तोगी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय सहारा के क्राइम रिपोर्टर अमरदीप रस्तोगी को सच बोलना महंगा पड़ गया।

समाचार पत्र में पत्रकारों को बंधुआ मजदूर की तरह काम करना पड़ता है। संपादक और ब्यूरो चीफ जब चाहते हैं अपने संवाददाता को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। शाहजहांपुर के सहारा समय के कार्यालय में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सहारा न्‍यूज ब्यूरो इंचार्ज ने अपने कार्यालय में काम करने वाले अमर दीप रस्तोगी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय सहारा के क्राइम रिपोर्टर अमरदीप रस्तोगी को सच बोलना महंगा पड़ गया।

कार्यालय से संबंधित शिकायतों की जांच करने राष्ट्रीय सहारा (दैनिक समाचार पत्र) की टीम पिछले दिनों यहां आई थी। टीम ने एक होटल के बंद कमरे में एक-एक करके कार्यालय के सभी कर्मचारियों व संवाददाताओं को बुलाया और सवाल पूछे। बताया जा अपराध संवाददाता ने सच-सच बता दिया कि कार्यालय के दो रिपोर्टर कलीम खां व राजेश राठौर (जो दैनिक जागरण में फोटोग्राफर है) यहां से बिना काम के ही संस्थान से मानदेय प्राप्त कर रहे हैं। इनमें कलीम खां करीब चार माह से कार्यालय तक नहीं आया है। यह दोनों संस्थान को ब्यूरो चीफ आरिफ सिद्दीकी की मिलीभगत से नुकसान पहुंचा रहे हैं। जांच टीम चली गई, लेकिन जाने से पहले टीम के ही किसी सदस्य ने ब्यूरो चीफ को यह बात बता दी। इससे नाराज ब्‍यूरोचीफ ने अमरदीप को कह दिया कि अब आपको आफिस आने की जरूरत नहीं है।

इस संदर्भ में जब अमरदीप से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि मैं ने किसी की शिकायत नहीं की बल्कि जो सच था, संस्‍थान हित में वो बता दिया। इसी से नाराज ब्‍यूरोचीफ ने मुझ ऑफिस आने से मना कर दिया। अमरदीप ने बताया कि उन्‍होंने इस बात की शिकायत राष्‍ट्रीय सहारा के यूनिट हेड राजेंद्र द्विवेदी, संपादक मनोज तोमर व ब्‍यूरो कोआर्डिनेटर संदीप श्रीवास्‍तव को फैक्‍स भेज कर की है, अब जो निर्णय आएगा उसका पालन किया जाएगा। इस संदर्भ में पूछे जाने पर ब्‍यूरोचीफ आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि अमरदीप कार्यालय की गोपनीयता को भंग कर रहे थे, जिसके चलते उन्‍हें बाहर किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...