Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

राष्‍ट्रीय सहारा, पटना में संपादक का चुनाव लड़ेंगे पत्रकार!

राष्‍ट्रीय सहारा, पटना में काम करने वाले कर्मचारी अब विभिन्‍न पदों को लेकर चुनाव लड़ने की बात करने लगे हैं. दरअसल अखबार में कोई चुनाव होने नहीं जा रहा है बल्कि बुधवार की शाम को मीटिंग में हुई घटना के बाद लोग चुनाव की बात कह कर मजा ले रहे हैं. सूत्रों के अनुसार हमेशा की तरह अखबार के कार्यालय में बुधवार की शाम को संपादकीय कर्मियों की मीटिंग हो रही थी. मीटिंग में संपादक हरीश पाठक मौजूद नहीं थे.

राष्‍ट्रीय सहारा, पटना में काम करने वाले कर्मचारी अब विभिन्‍न पदों को लेकर चुनाव लड़ने की बात करने लगे हैं. दरअसल अखबार में कोई चुनाव होने नहीं जा रहा है बल्कि बुधवार की शाम को मीटिंग में हुई घटना के बाद लोग चुनाव की बात कह कर मजा ले रहे हैं. सूत्रों के अनुसार हमेशा की तरह अखबार के कार्यालय में बुधवार की शाम को संपादकीय कर्मियों की मीटिंग हो रही थी. मीटिंग में संपादक हरीश पाठक मौजूद नहीं थे.

मीटिंग में सेकेंड मैन के रूप में कार्यरत किशोर केशव और डीएनई संतोष सिंह मौजूद थे. किसी खबर को पेज तीन और पांच पर लगाए जाने को लेकर बात हो रही थी. कई अन्‍य सीनियर पत्रकार भी वहां मौजूद थे. इसी बीच किसी खबर को तीन नम्‍बर पेज पर लगाए जाने को लेकर किशोर केशव और संतोष‍ सिंह के बीच ठन गई. किशोर ने कहा कि मीटिंग को चेयर यानी लीड वो कर रहे हैं, जबकि संतोष सिंह ने कहा कि वो चेयर कर रहे हैं. बात बढ़ती चली गई. इसी बीच संतोष सिंह ने कहा कि मीटिंग चेयर कौन कर रहा है इसके लिए वोटिंग करा ली जाए. इस बात पर सब लोग हैरान रह गए. कुछ पत्रकारों ने कहा कि हम यहां खबरों के बारे में चर्चा करने के लिए आए हैं या वोट डालने.

इसके बाद खबरों पर बिना चर्चा किए सब लोग उठकर चले गए. वैसे अखबार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राष्‍ट्रीय सहारा, नोएडा से आए एक पत्र के अनुसार किशोर केशव को संपादक की अनुपस्थिति में सेकेंड मैन बनाया गया है. हालांकि बाद में आए संपादक ने खुद निर्णय लेकर खबर को लगवाया, पर मीटिंग में हुई घटना के बाद छोटे पत्रकार भी कार्यालय में खूब मजा ले रहे हैं. कोई कह रहा है कि मैं चीफ रिपोर्टर का चुनाव लड़ूगा तो कई चीफ सब का, कोई संपादक का चुनाव लड़ने की बात कहकर आनंद ले रहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...