खबर है कि आजतक न्यूज चैनल की स्टार एंकर रितुल जोशी इन दिनों छुट्टी पर चल रही हैं. संभवतः विदेश गई हुई हैं. डिप्टी एडिटर पद पर कार्यरत रितुल को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं. कोई कह रहा है कि वो इंडिया टीवी जाने वाली हैं तो कोई उनका नाम न्यूज नेशन चैनल से जोड़ रहा है. कभी शैलेश जी न्यूज में हुआ करते थे और रितुल जोशी भी. इसी कारण न्यूज नेशन की चर्चा चल रही है लेकिन न्यूज नेशन जिस तरह से फ्लाप शो साबित हुआ है तो कोई आजतक न्यूज चैनल छोड़कर इस चैनल से क्यों जुड़ने जाएगा.
तो, ज्यादा संभावना इंडिया टीवी की है. वहां कमर वहीद नकवी पहुंच गए हैं और अपने आदमियों की जोरशोर से भर्ती कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि रितुल जोशी ने रिजाइन कर दिया था लेकिन आजतक की मालकिन कली पुरी ने उन्हें रोक लिया है. उन्हें कुछ दिन के लिए स्टडी लीव पर जाने को कहा है ताकि लौटकर नए सिरे से अपनी जिम्मेदारी संभाल सकें. जितने मुंह उतनी चर्चाएं. देखना है कि रितुल जोशी खुद क्या फैसला लेती हैं.
भड़ास तक अपनी बात, राय, टिप्पणी, जानकारी, प्रतिक्रिया, खबर, आलेख, विश्लेषण पहुंचाने के लिए आप [email protected] का सहारा लें.






