छत्तीसगढ़ से संचालित चैनल आईबीसी24 से लोगों के जाने का सिलसिला तो जारी ही है. अब इसके रिपोर्टरों के ऊपर ब्लैकमेल करने के आरोप भी लगने लगे हैं. उल्लेखनीय है कि पहले जी24 घंटे छत्तीसगढ़ के नाम से संचालित इस चैनल से जी समूह का टाई अप खतम होने के बाद गोयल समूह ने इस चैनल को आईबीसी24 के नाम से लांच किया. इसी चैनल के जशपुर के रिपोर्टर जितेंद्र सोनी के ऊपर एक महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उनसे खबर न चलाने की धमकी देकर पंद्रह हजार रुपये की मांग की है.
जिला जशपुर छत्तीसगढ़ में तैनात सहायक परियोजना अधिकारी कमला बागे का आरोप है कि जितेंद्र उनसे कम्प्यूटर लेने के नाम पर पंद्रह हजार रुपये की मांग कर रहा है. इसकी शिकायत उन्होंने संपादक से भी की है, लेकिन उक्त रिपोर्टर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इसलिए लोग आरोप लगा रहा हैं कि सब कुछ संपादक के जानते बूझते हो रहा है. नीचे शिकायती पत्र…







