न्यूज24 से रूबिका लियाकत ने इस्तीफा देकर जी न्यूज ज्वाइन कर लिया है. उधर, जी न्यूज से एंकर रोमाना इसार खान इस्तीफा देकर न्यूज24 ज्वाइन किया है. न्यूज24 के साथ एंकर सुहेल ने भी नई पारी की शुरुआत की है. सुहेल न्यूज नेशन, पी7न्यूज में काम कर चुके हैं. जी न्यूज से ही राजीव रंजन सिंह ने इस्तीफा देकर न्यूज24 का दामन थामा है.
अमर उजाला, आगरा में कार्यरत दुष्यंत कुमार को काम्पैक्ट अखबार में रिपोर्टिंग के लिए भेज दिया गया है. पिछले माह उन्हें काम्पेक्ट डेस्क से प्रादेशिक डेस्क पर भेजा गया था. अमरमणि त्रिपाठी ने अमर उजाला, आगरा में बतौर जूनियर सब एडिटर नई पारी की शुरुआत की है. वे जागरण, आगरा से आए हैं.
कोई भी जानकारी भड़ास तक पहुंचाने के लिए आप [email protected] पर मेल कर सकते हैं.






