Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

रूपर्ट मर्डोक ने निदेशक मंडल से इस्‍तीफा दिया

लंदन। मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने न्यूज कॉरपोरेशन के ब्रिटेन, भारत, अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के प्रकाशनों के निदेशक मंडलों से इस्तीफा दे दिया है। यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि फोन हैकिंग मामले के बाद वे समाचार पत्र समूह को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। मर्डोक ने जून में ही घोषणा की थी कि वे अपने समाचार पत्र कारोबार को मूल कंपनी न्यूज कार्प के लाभदायक फिल्म एवं टेलीविजन कारोबार से अलग करेंगे।

लंदन। मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने न्यूज कॉरपोरेशन के ब्रिटेन, भारत, अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के प्रकाशनों के निदेशक मंडलों से इस्तीफा दे दिया है। यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि फोन हैकिंग मामले के बाद वे समाचार पत्र समूह को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। मर्डोक ने जून में ही घोषणा की थी कि वे अपने समाचार पत्र कारोबार को मूल कंपनी न्यूज कार्प के लाभदायक फिल्म एवं टेलीविजन कारोबार से अलग करेंगे।

रविवार को भेजे गए एक ईमेल में ‘द टाइम्स’, ‘द संडे टाइम्स’ और ‘द सन’ को बताया गया कि ब्रिटिश समाचार पत्रों जिनमें न्यू ऑफ दि वर्ल्ड समूह भी शामिल है, के निदेशक मंडल में अपने पदों को छोड़ने के बावजूद मर्डोक चेयरमैन के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर ‘पूरी तरह प्रतिबद्ध’ हैं। न्यूज इंटरनेशनल के प्रवक्ता ने कहा, ‘पिछले हफ्ते मर्डोक ने कई समाचारपत्रों के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। इनमें से कई ब्रिटेन और अमेरिका में छोटे सहायक बोर्ड हैं।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘यह कंपनी के विभाजन से पहले औद्योगिक घरानों द्वारा किए जाने वाले सुधार से ज्यादा कुछ नहीं है।’

कंपनी ने कहा है कि यह कदम न्यूज कार्प को अलग-अलग समाचारपत्र तथा मनोरंजन परिचालन में विभाजित करने के लिए उठाया गया है। इससे न्यूज कार्प के फिल्म एवं टेलीविजन कारोबार को एक अलग कंपनी में बांटा जाएगा। दूसरी कंपनी न्यूज कार्प के सभी प्रकाशन कारोबार देखेगी। इन प्रकाशनों में वॉल स्ट्रीज जर्नल, द टाइम्स, द सन, द आस्ट्रेलियन, द न्यूयार्क पोस्ट और प्रकाशक हार्परकोलिंस शामिल हैं। कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल के अनुसार ब्रिटेन के समाचार पत्रों के निदेशक मंडल से इस्तीफे का मकसद दोनों कंपनियां के आगामी पुनर्गठन के लिए तैयारी करना है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...