Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

रेव पार्टी कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ मारपीट

उदयपुर। शहर के नजदीक बड़ी गांव स्थित होटल रॉयल रिट्रीट में आयोजित रेव पार्टी के कवरेज के लिए गए पत्रकारों के साथ होटल के गार्ड और पार्टी में आए लोगों ने मारपीट की। जिससे आक्रोशित पत्रकारों ने रात्रि को ही पुलिस महानिरीक्षक से वार्ता कर कार्यवाही की मांग की। नाई थाने में होटल के संचालक और इस कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

उदयपुर। शहर के नजदीक बड़ी गांव स्थित होटल रॉयल रिट्रीट में आयोजित रेव पार्टी के कवरेज के लिए गए पत्रकारों के साथ होटल के गार्ड और पार्टी में आए लोगों ने मारपीट की। जिससे आक्रोशित पत्रकारों ने रात्रि को ही पुलिस महानिरीक्षक से वार्ता कर कार्यवाही की मांग की। नाई थाने में होटल के संचालक और इस कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

सूत्रों के अनुसार शहर के बड़ी स्थित होटल रायॅल रिट्रीट में शनिवार रात्रि को डब्ल्यू डी एन ई (वी डांट नीड एज्युकेशन) नामक संगठन की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में भाग लेने के लिए १५०० से लेकर १६ हजार रुपए का टिकट रखा गया था, जिसमें सभी तरह की सुविधाएं देने की जानकारी दी गई थी। इस पार्टी में पहले मात्र रेन डांस होना बता रखा था, परन्तु बाद में इस पार्टी में रेव डांस होना शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार पार्टी में रात्रि करीब ११ बजे तक तो होटल में बने स्विमिंग पूल में एक हजार से अधिक लड़के-लड़कियां कृत्रिम बारिश में नहा रहे थे और एक-दूसरे से आलिंगनबद्ध हो रहे थे।

रात्रि करीब ११ बजे बाद स्विमिंग पूल के सामने बने स्टेज पर बैठे एंकर ने विदेशी युवतियों के डांस का एनाउसंमेंट किया और करीब ८ विदेशी लड़कियां अन्त:वस्त्रों में स्टेज पर आई और डांस करना शुरू कर दिया। विदेशी युवितयों द्वारा अश्लील डांस किया जा रहा था। वहीं पार्टी में शामिल युवक-युवतियां भी उन्मुक्त होकर एन्जॉय करने लगे थे। वहीं अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण युवक-युवतियां पास ही बने कमरों में जा रहे थे। इधर होटल में अश्लील का कुछ पत्रकार कवरेज के लिए पहुंचे। होटल में चल रही रेव पार्टी का कवरेज करने के दौरान पार्टी में आए मेहमानों और होटल के सुरक्षा गार्डों ने पत्रकारों पर हमला बोल दिया तथा एक पत्रकार के साथ मारपीट कर अपने साथ लेकर चले गए। इसके साथ ही आरोपियों ने पत्रकारों के कैमरे, मोबाइल और पर्स भी छीन लिए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने पर मौके पर नाई थानाधिकारी महिपाल शर्मा, डिवाईएसपी अताउर्रहमान भी पहुंच गए।

इसके बाद उठाकर ले गए पत्रकार को करीब एक घंटे के प्रयास के बाद ढूंढा गया। अधिकारियों की ओर से मौके पर ही कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर सभी पत्रकार रात्रि को ही आईजी टी.सी. डामोर के पास गए। आई.जी. के निर्देश पर पुलिस ने होटल संचालक हेमंत पेरीवाल और इस पार्टी के आयोजनकर्ता सौरभ आर्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इधर घटना की जानकारी पर रात्रि को ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, इरशाद चेनवाला, हेमसिंह, बद्रीलाल चौधरी, हेमंत नागदा, हेमशंकर नागदा भी पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालूराम रावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर एम. यासीन पठान भी पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए होटल पर दबिश दी और होटल में रखा एक बैग जब्त किया, जिसमें पत्रकारों के मोबाइल रखे हुए थे। इसके साथ ही पुलिस ने होटल संचालक हेमंत को गायब हुए कैमरों के साथ आने के लिए कहा तो शाम को संचालक हेमंत अपने एक साथी के साथ गायब हुए कैमरों को लेकर आया। घटना को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। साभार : प्रात:काल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...