: लखनऊ लांचिंग के बाद नभाटा की 15 और यूनिटें देश भर में लांच होंगी : महंगे होटल में खूब नाची नभाटा की एडोटोरियल टीम, प्रमोशन का भी एलान : लखनऊ में नवभारत टाइम्स की बुकिंग एक लाख पहुंचने पर गोमती नगर के एक महंगे होटल में एक रोज पहले एडोटोरियल टीम जमकर नाची। यह जश्न देर शाम शुरू हुआ तो अगले रोज तडके सुबह तक चला।
सर्कुलेशन टीम से यह जानकारी मिलने के बाद की कि लखनऊ में नवभारत टाइम्स की बुकिंग एक लाख पहुंच गई है, और वह लोग कम से कम सवा लाख के प्रिंट आर्डर के साथ मैदान में होंगे, एडोटोरियल टीम ने अपने लिए जश्न का मौका तलाश लिया। जश्न को आफीशियल बनाने के लिए दिल्ली के आकाओ को भी इसमें शामिल होने को बुलाया गया।
दिल्ली के कई लोग इस जश्न में शामिल होने को लखनऊ पहुंच भी गए और उन्होंने उसी पार्टी में यह एलान भी कर दिया कि लखनऊ की लांचिग के बाद देश भर में 15 और यूनिट खोली जाएंगी और जहां जहां खोली जाएंगी, वहां' वहां लखनऊ की ही यह लाचिंग टीम एक'एक प्रमोशन के साथ भेजी जाएगी, फिर क्या था, उसके बाद तो फिर नभाटा टीम के पांव जमीन पर पड़ने का सवाल ही नहीं था।






