वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र मिश्र अपनी नई पारी लखनऊ से प्रकाशित होने जा रहे नवभारत टाइम्स से करने जा रहे हैं. उन्हें किस पद पर लाया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इन दिनों वे श्री मीडिया से जुड़े हुए हैं. वे बनारस से लेकर जम्मू-कश्मीर, दिल्ली से दार्जिलिंग तक अमर उजाला, हिन्दुस्तान और दैनिक जागरण के साथ काम कर चुके हैं.
दिनेश अमर उजाला के साथ बनारस, लखनऊ के साथ काम कर चुके हैं. बाद में वह हिन्दुस्तान, कानपुर चले गए थे. हिन्दुस्तान से इस्तीफा देने के बाद वे दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी से जुड़ गए. इसके बाद वे लखनऊ में कैनविज टाइम्स से जुड़ गए. यहां अखबार की लांचिंग कराने के बाद श्री न्यूज के साथ जुड़ गए थे. दिनेश चंद्र ने विधानसभा चुनाव के दौरान छोटी-मोटी राजनीतिक पार्टियां किस तरह टिकट बेचने का काम करती है? इसका एक स्टिंग आपरेशन के दौरान खुलासा किया था.






