Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

लोकमत समूह ने 61 कर्मचारियों को निकाला, प्रबंधन का यूनियन पर कब्जा

लोकमत समाचारपत्र समूह ने नागपुर, अकोला और गोवा के अपने 61 कर्मचारियों को हटा दिया है. 21 नवंबर को आननफानन में हुई इस कार्रवाई में किसी को अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया. इसमें 10 पत्रकार हैं. बाकी पेजीनेशन तथा छपाई विभाग के कर्मचारी हैं. इतना ही नहीं, लोकमत प्रबंधन ने पिछले 17 सालों से चल रहे मान्यताप्राप्त श्रमिक संगठम लोकमत श्रमिक संघटना पर भी अवैध कब्जा कर लिया है. लोकमत प्रबंधन की मांग है कि संगठन कोर्ट में जारी रीक्लासीफिकेशन, ठेका कर्मचारियों को परमानेंट करने का मामला बिना शर्त वापस ले. साथ ही संगठन ठेका कर्मचारियों से अपना नाता तोड़ ले, उनका साथ न दे और नागपुर के बाहर संघटना की शाखा न खोले. 
लोकमत समाचारपत्र समूह ने नागपुर, अकोला और गोवा के अपने 61 कर्मचारियों को हटा दिया है. 21 नवंबर को आननफानन में हुई इस कार्रवाई में किसी को अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया. इसमें 10 पत्रकार हैं. बाकी पेजीनेशन तथा छपाई विभाग के कर्मचारी हैं. इतना ही नहीं, लोकमत प्रबंधन ने पिछले 17 सालों से चल रहे मान्यताप्राप्त श्रमिक संगठम लोकमत श्रमिक संघटना पर भी अवैध कब्जा कर लिया है. लोकमत प्रबंधन की मांग है कि संगठन कोर्ट में जारी रीक्लासीफिकेशन, ठेका कर्मचारियों को परमानेंट करने का मामला बिना शर्त वापस ले. साथ ही संगठन ठेका कर्मचारियों से अपना नाता तोड़ ले, उनका साथ न दे और नागपुर के बाहर संघटना की शाखा न खोले. 
 
लोकमत श्रमिक संघटना ने इसी साल अगस्त और सितंबर में क्रमश: अकोला और गोवा में संगठन की शाखाएं खोली थीं. इसी से बौखलाए प्रबंधन ने 12 नवंबर को गोवा शाखा के अध्यक्ष मनोज इनमुलवार को आननफानन में टर्मिनेट कर दिया. इसी के विरोध में 13 और 14 नवंबर को नागपुर, अकोला और गोवा में असहयोग आंदोलन किया गया. 15 नवंबर को प्रबंधन के साथ हुई बातचीत में प्रबंधन ने उपरोक्त तीन मांगें रखीं. 
 
प्रबंधन की मांगें नहीं माने जाने पर बातचीत आगे बढ़ नहीं पाई. उसी दिन रात में नागपुर के 11 कर्मचरियों को टर्मिनेट कर दिया गया. ये कर्मचारी बूटीबोरी स्थित प्रिटिंग प्रेस के थे. 16, 17 और 18 नवंबर को दर्जनों कर्मचारियों को कारण-बताओ नोटिस जारी किया गया और जवाब देने के बावजूद 21 नवंबर को नागपुर में 36, अकोला में 21 तथा गोवा में 4 कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया. गोवा में तो प्रबंधन ने अपना प्रिटिंग यूनिट ही बंद कर दिया है. वहां अन्य स्थानों से छपाई हो रही है. इसके बाद प्रबंधन ने भीतर रह गए कर्मचारियों को दमन और दबाव तंत्र का सहरा लेकर विभिन्न कागजों पर हस्ताक्षर करवाए, जिसमें लोकमत श्रमिक संघटना से कोई संबंध नहीं होने, आंदोलन में हिस्सा नहीं लेने जैसी बातें लिखीं गई थी.
 
यह विडंबना ही है कि एक तरफ तो लोकमत पत्र समूह के चेयरमैन संसद में बैठकर कानून बताते हैं और उन्हीं के बंधु महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं, उन्हीं का संस्थान न सिर्फ कानून का खुलेआम मजाक उड़ाता है, बल्कि कर्मचारियों को उनकी अभिव्यक्ति, अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने और यूनियन बनाने जैसे कानूनी और संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करने से रोकता भी है.
 
मजे की बात यह है कि लोकमत प्रबंधन ने अब तक पालेकर, बछावत और मणिसाना सिंह जैसे वेतन आयोगों को भी पूरी तरह से लागू नहीं किया है और रीक्लासीफिकेशन का केस इसी मांग को लेकर पिछले 14 सालों से औद्योगिक न्यायालय में चल रहा है. हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद प्रबंधन ने अपनी बैलेंस शीट कोर्ट में पेश नहीं की है. यह केस अपने अंतिम दौर में आ चुका है और कभी भी एकतरफा फैसला हो सकता है.
 
इसके साथ ही प्रबंधन ने 17 साल पुराने संगठन लोकमत श्रमिक संघटना पर भी अवैध कब्जा कर लिया. पूरी कार्यकारिणी बदल दी गई और संपादक, जनरल मैनेजर, कार्यकारी संपादक, निवासी संपादक स्तर के अधिकारियों को श्रमिक संघ का पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य बना दिया गया.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...