गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार और कलमकार अरुण कानपुरी का आज सुबह छह बजे देहान्त हो गया. उनका निधन हार्टअटैक के कारण हुआ. अरुण कानपुर की उम्र करीब 57 वर्ष थी. उनका शव आज मंगलवार सुबह उनके कमरे में मिला.
अरुण कानपुर ने नरेंद्र मोहन के समय में दैनिक जागरण में करीब 20 वर्षों तक नौकरी की. अरुण कानपुर की शवयात्रा आज शाम 4 बजे श्याम पार्क एक्स से चली और छह बजे हिंडन के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






