राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार ईशमधु तलवार की एक नई पुस्तक आयी है- ''वो तेरे प्यार का गम.'' मशहूर बॉलीवुड संगीत निर्देशक दान सिंह के जीवन और संगीत पर लिखी इस पुस्तक को देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह राजकमल ने छापा है. पुस्तक का लोकार्पण पिछले दिनों विश्व पुस्तक मेले में जाने माने अभिनेता इरफान खान ने किया. इस मौके पर बॉलीवुड के चर्चित गीतकार इरशाद कामिल भी मौजूद रहे.
देश की पहली पंक्ति के अखबारों- नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, पंजाब केसरी, राजस्थान पत्रिका आदि में विभिन्न पदों पर काम कर चुके पुस्तक के लेखक ईशमधु तलवार वर्तमान में देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समूह के ईटीवी राजस्थान में संपादकीय सलाहकार के रुप में कार्यरत हैं.
एक समय जब लोग दान सिंह को मृत मन चुके थे, तब ईशमधु तलवार उन्हें गुमनामी के अंधेरों से निकाल कर बाहर लाये. हम आपको बता दें कि दान सिंह बॉलीवुड के वो संगीत निर्देशक थे, जिनके सहायक के रुप में लक्ष्मीकांत, प्यारे लाल, पंडित शिव कुमार और हरि प्रसाद चौरसिया जैसे लोगों ने ने फ़िल्म माई लव में काम किया. शशि कपूर और शर्मिला टैगोर अभिनीत इस फ़िल्म के कई गाने ऐसे मशहूर हुए, जिन्हें लोग आज भी गुनगुना लेते हैं, जैसे- '' वो तेरे प्यार का गम , इक बहाना था सनम ''….और '' जिक्र होता है जब कयामत का तेरे जलवों की बात होती है, तू जो चाहे तो दिन निकलता है, तू जो चाहे तो रात होती है….!''

ISH MADHU TALWAR से संपर्क Mob. 09413327070 के जरिए किया जा सकता है.
प्रेस रिलीज






