खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. वे जिया न्यूज के सीईओ और एडिटर इन चीफ बनाए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक जिया न्यूज प्रबंधन ने एसएन विनोद को चैनल को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें फ्री हैंड दिया गया है यानि वे किसी को भी रख निकाल सकते हैं और चैनल को दुरुस्त करने के लिए कोई भी बदलाव कर सकते हैं.
चैनल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे जिया न्यूज के दिन फिरने के
आसार दिख रहे हैं. एसएन विनोद इसके पहले न्यूज एक्सप्रेस के महाराष्ट्र चैनल के संपादक हुआ करते थे. कई अखबारों और चैनलों के संस्थापक व संपादक रह चुके एसएन विनोद देश के जाने-माने पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं. अपनी बेबाकबयानी और तेवरदार रुझान के कारण एसएन विनोद जहां जाते हैं वहां अपनी खास छाप छोड़ जाते हैं.
रांची, पटना, दिल्ली, नागपुर, मुंबई समेत कई शहरों में काम कर चुके एसएन विनोद कई भाषाओं के जानकार हैं. न्यूज एक्सप्रेस में विनोद कापड़ी के सीईओ और एडिटर इन चीफ के रूप में आ जाने के बाद एसएन विनोद ने कापड़ी के अधीन काम करने की बजाय इस्तीफा दे देना उचित समझा. उनके इस रुख की पत्रकारिता जगत में काफी चर्चा रही. देखना है कि एसएन विनोद जिया न्यूज को मझधार से निकाल कर अच्छे न्यूज चैनलों की लिस्ट में शामिल करा पाते हैं या नहीं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.
संबंधित खबरें:
विनोद कापड़ी की अधीनता स्वीकार करने से एसएन विनोद का इनकार, दिया इस्तीफा
xxx
मेरे कार्य क्षेत्र में कोई भी संपादकीय व प्रशासकीय हस्तक्षेप नहीं करेगा, नोएडा भी नहीं : एसएन विनोद
xxx
'न्यूज एक्सप्रेस' पर आज से एसएन विनोद का 'बेबाक' कार्यक्रम शुरू
xxx
…दाग अच्छे हैं : (विश्लेषण – एसएन विनोद)
xxx
आत्मकथा तैयार, बस दिल्ली से विदाई का इंतजार : एसएन विनोद (देखें वीडियो)
विनोद जी के वर्ष 2009 में प्रकाशित इंटरव्यू को पढ़ने के लिए नीचे के शीर्षकों पर क्लिक करें…






