Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्‍ठ पत्रकार कालूलाल जैन का निधन

उदयपुर : विगत तीन दशक से अधिक समय तक जनसरोकारों के लिए समर्पित पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार कालूलाल जैन का गुरुवार की सुबह निधन हो गया. वे 75 साल के थे तथा कुछ समय से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को दोपहर उन्‍हें खून की उल्टियां हुई थीं, जिसके बाद परिजन उन्‍हें एक निजी अस्‍पताल में ले गए थे.

उदयपुर : विगत तीन दशक से अधिक समय तक जनसरोकारों के लिए समर्पित पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार कालूलाल जैन का गुरुवार की सुबह निधन हो गया. वे 75 साल के थे तथा कुछ समय से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को दोपहर उन्‍हें खून की उल्टियां हुई थीं, जिसके बाद परिजन उन्‍हें एक निजी अस्‍पताल में ले गए थे.

जैन विद्यापीठ के जनपथ के प्रोग्राम डायरेक्टर पद पर कार्य करते हुए उन्‍होंने जमकर स्वतंत्र पत्रकारिता की. उनके अनेकों लेख विभिन्‍न अखबारों में प्रकाशित हुए. रिटायरमेंट के बाद उन्‍होंने  मासिक पत्रिका प्रत्युष को भी अपनी सेवाएं दीं. अग्रणी पत्रकार संघ जार एवं उदयपुर पत्रकार परिषद के अध्यक्ष के अतिरिक्त श्री जैन ने 1976 से समाचार पत्र जनमंगल के संपादक एवं प्रकाशक का दीर्घकालिक दायित्व निभाया.

समर्पित सेवाओं के लिए जैन को महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन विशिष्ट पुरस्कार, प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय सम्मान सहित रोटरी, महावीर युवा मंच व अन्य संगठनों द्वारा भी सम्मानित किया गया था. इस दौरान उनके पैर में तकलीफ होने से वे अधिकांश समय घर में रहते थे. जैन के निधन की खबर सुनते ही उनके जानने वालो में शोक की लहर दौड़ गई. लोग उनके सूरजपोल स्थित निवास पर पहुंचने लगे. राजनीति और पत्रकारिता से जुड़े लोग का जमावड़ा उनके आवास पर लगने लगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...