जालंधर। जालंधर स्थित पंजाब प्रेस क्लब के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट आरएन सिंह का बुधवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 70 के साल के थे। पिछले दो महीने से वह बीमार चल रहे थे। वे ब्लड ज्वाइंडिस से पीडित थे। उन्हें दो सप्ताह पहले जालंधन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले सिंह पिछले पांच दशकों से जालंधर में रह रहे थे। उन्होंने छायाकार के रूप में एक पंजाबी दैनिक से अपने करियर की शुरुआत की और आजीवन अपनी सेवा दैनिक को देते रहे। अवकाश ग्रहण करने के बाद भी वह पंजाबी दैनिक से जुड़े रहे थे। पंजाब प्रेस क्लब की स्थापना के बाद उन्हें इसका 'आजीवन अध्यक्ष' चुना गया था और इस पद पर रहते उन्होंने बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दिया। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियों और एक बेटा का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार जालंधन में ही किया जाएगा।






