Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

वाड्रा ने बिना बिजनेस स्कूल गए हजारों करोड़ कमाने के गुर सीखे

नई दिल्ली : रॉबर्ट वाड्रा के भूमि सौदों की जांच की मांग कर रहे सांसद आज लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा कर रहे हैं। दोनों सदनों में हंगामें के कारण कामकाज ठप है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद यशवंत सिन्हा ने लोकसभा में बिना किसी का नाम लिए कहा कि देश में तमाम बिजनेस स्कूल ऐसे हैं, जहां पर पैसा कमाने और मुनाफा बनाने के गुर सिखाए जाते हैं, लेकिन हमारे देश में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से जुड़ा एक आदमी ऐसा भी है जिसने बिना बिजनेस स्कूल गए ही हजारों करोड़ कमाने की कला सीखी है।

इसी के चलते लोकसभा की कार्यवाही को पहले 12 बजे तक के लिए और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया। फिलहाल राज्यसभा में कार्यवाही जारी है। उधर, बीजेपी सांसदों के हंगामें के बीच राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने वाड्रा मामले पर चर्चा करवाने से इनकार कर दिया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्यसभा में किसी कानून पर अमल नहीं हो रहा। हर कानून को तोड़ा जा रहा है। सदन अराजक तत्वों को संघ हो गया है। कुछ सदस्य संसद में आज किश्तवाड़ और नवादा हिंसा को लेकर भी हंगामा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को हरियाणा के कांग्रेसी के नेता राव इंद्रजीत सिंह ने गुड़गांव जमीन खरीद विवाद में राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि मामला रॉबर्ट वाड्रा का नहीं है, राज्य सरकार ने कई नेताओं को और उनके रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...