जनवाणी, मेरठ से खबर है कि विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर न्यूज एडिटर के पर पर कार्यरत थे. विजय प्रकाश ने अपनी नई पारी मेरठ से लांच होने जा रहे नेशनल दुनिया के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर फीचर एडिटर बनाया गया है. विजय प्रकाश दो दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं. वे जनवाणी से पहले नोएडा में अमर उजाला से जुड़े हुए थे.
नेशनल दुनिया से दूसरी खबर है कि राष्ट्रीय सहारा, नोएडा से इस्तीफा देकर श्याम सारस्वत भी मेरठ में नेशनल दुनिया से जुड़ गए हैं. उन्हें यहां पर डाक एडिशन का इंचार्ज बनाया गया है. सारस्वत पिछले डेढ़ दशक से नोएडा में राष्ट्रीय सहारा को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इनकी गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.






