Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

विज्ञापन ऐसा ताक़तवर माहौल रच देता है कि कमज़ोर मज़बूत को देख कर बोलने लगता है : रवीश कुमार

नफ़ासत का ओढ़ा हुआ पुलिंदा लग रहा था । शख़्स की ज़ुबान से नाम ऐसे छलक रहे थे जैसे महल की सीढ़ियों से शख़्सियतें उतर रही हों । ऐसा लगा कि कोई मुझे उन नामों के बीच बाँध कर ले जाने आया है । उसने क़दर में भी कोई कमी नहीं की । फिर क्यों जाते जाते कह गया कि आपका शो देखा जाता है । आपको समझना चाहिए । जो तटस्थ हैं समय लिक्खेगा उनका भी अपराध । मेरा क्या अपराध हो सकता है और यह कोई कवि कह रहा है या किसी का कोतवाल । मैं कहां गया और किससे मिला इसमें उसकी दिलचस्पी कमाल की थी । धीरे से कही गई वो बात कविता तो नहीं ही थी । धमकी ?

नफ़ासत का ओढ़ा हुआ पुलिंदा लग रहा था । शख़्स की ज़ुबान से नाम ऐसे छलक रहे थे जैसे महल की सीढ़ियों से शख़्सियतें उतर रही हों । ऐसा लगा कि कोई मुझे उन नामों के बीच बाँध कर ले जाने आया है । उसने क़दर में भी कोई कमी नहीं की । फिर क्यों जाते जाते कह गया कि आपका शो देखा जाता है । आपको समझना चाहिए । जो तटस्थ हैं समय लिक्खेगा उनका भी अपराध । मेरा क्या अपराध हो सकता है और यह कोई कवि कह रहा है या किसी का कोतवाल । मैं कहां गया और किससे मिला इसमें उसकी दिलचस्पी कमाल की थी । धीरे से कही गई वो बात कविता तो नहीं ही थी । धमकी ?

कहीं जाता हूँ ऐसा लगता है कि कोई निगाह रख रहा है । यार दोस्तों को बताता हूँ तो सब सतर्क रहने को कहते हैं । फ़ोन पर बात नहीं करने को कहते हैं । मैं फ़ोन पर उतना ही आयं बायं सायं करने लगता हूँ ।वो मेरा प्राइवेट स्पेस है । आजकल कई लोग ऐसी धमकियाँ देते हैं । उन्हें लगता है कि मैं कुछ फ़ेमस हो गया हूँ और वे मुझे मेरे 'नाम' का डर दिखा देंगे । उन्हें नहीं मालूम कि मै ऐसी लोकप्रियता पर रोज़ गोबर लीप कर सो जाता हूँ । 'वायरल' कर देंगे । हँसी आती है ऐसी बातों पर । घंटा । ऐसे लोग और ऐसी डरों को सटहां ( डंडा) से रगेद देता हूँ । चिन्ता मत कीजिये यह तथाकथित लोकप्रियता मेरे लिए कबाड़ के बराबर है । कुछ और कीजिये डराने के लिए ।

जहाँ जहाँ लोगों से घिरा रहता हूँ तो ऐसा क्यों लगता है कि कुछ कैमरे मुझसे चाहत के नतीजे में रिकार्ड कर रहे हैं । ऊपर वाले ने इतनी तो निगाह बख़्शी है । हम बाघ बकरी नहीं हैं ,कबूतर हैं । अंदेशों की आहट समझ लेते हैं । पहले बहस के लिए छेड़ते हैं फिर रिकार्ड करते हैं । यह प्रवृत्ति दिल्ली और सोशल मीडिया से शुरू हुई थी जो गाँवों तक पसर गई है । वैसे पहले भी देखा है ऐसा माहौल ।

ऐसा क्या अपने आप हो रहा होगा । किसी गाँव में भीड़ अपनी बात कह रही होती है । सब तरह की बातें । अचानक एक दो लोग उसमें शामिल होते हैं और नारे लगाने लगते हैं । भीड़ या तो संकुचित हो जाती है या नारे लगाने लगती है । उन एक दो लोगों के आने के पहले भी लोग बोलते हुए एक दूसरे को देखते रहते हैं कि उसकी बात सुनकर ये या वो बता तो नहीं देगा । फिर एक या दो लोग ज़ोर ज़ोर से बोलने लगते हैं । यही होगा । जाइये । यहाँ सब वही है । सारे लोग चुप हो जाते हैं । मेरा कैमरा ऐसी मुखर आवाज़ों से भर जाता है । वहाँ खड़ी भीड़ के बाक़ी लोग दबी ज़ुबान में बात करने लगते हैं । धीरे से कहते हैं नहीं ऐसा नहीं होगा । ये बोल रहे हैं ठीक है सबको बोलना है ।आप एकतरफ़ा सुनकर लौटते हैं ।

इसीलिए मतदान से पहले जनमत जानना बेकार है । विज्ञापन ऐसा ताक़तवर माहौल रच देता है कि कमज़ोर मज़बूत को देख कर बोलने लगता है । सब वही बोल रहे हैं जो सब सुनना चाहते हैं । इतने शोर शराबे के बीच एक भयानक खामोशी सिकुड़ी हुई है । या तो वो मुखर आवाज़ के साथ है या नहीं है लेकिन कौन जान सकता है । क्यों लोग अकेले में ज़्यादा बात करते हैं । चलते चलते कान में कुछ कहते हैं । धीरे धीरे यह नफ़ासत दूसरे लोग भी सीखने लगे हैं । अब मतदान केंद्र पर बूथ लूटना नहीं होता । वो उसके मोहल्ले में ही लूट लिया जाता है । टीवी को भी एक लठैत ही समझिये।  

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बातचीत चल रही थी । हर तरह की बात । दिल्ली से आए पत्रकार से जानने बहस करने की उत्सुकता में । छात्रों की प्रखरता और मुखरता पर भावुक हुआ जा रहा था । सोच रहा था कि अलग अलग तरीके से सोचने वाले ये छात्र हिन्दुस्तान का शानदार भविष्य हैं । अचानक एक दो लोग मुखर हो जाते हैं । सारे लोग फिर से चुप या सतर्क । एक ही तरह की आवाज़ किसी भीड़ की विविधता को क्यों ख़त्म कर देती है । एक ही तरह की आवाज़ हूट करती है । भीड़ में घुसकर नारे बोलने लगती है । एक शख़्स किनारे खड़े मेरे सहयोगी से कहता है कि रवीश जी इनकी बाइट चलायेंगे तो 'वायरल' कर दूँगा । यह शख़्स नक्सल समर्थक है । यू ट्यूब से निकाल कर वायरल कर दूँगा । फिर उस शख़्स जैसे कुछ और लोग भीड़ में शामिल हो जाते हैं । कर दो भाई 'वायरल '। दलाल और हत्यारा कहाकर लोग मत्री बन जाते हैं । लोग उनके नारे लगाते हैं । माला पहनाते हैं । यह भी कोई शर्मिंदा होने की बात है । धमकियाँ ऐसी दीजिये कि उसे आप अकेले किसी चौराहे पर मेरे सामने दोहरा सके । प्यारे भीड़ पर इतना मत उछलो । भीड़ में उछलने की तुम्हारी इस कमज़ोरी को अपनी बाँहों में भर कर दूर कर दूँगा । आके गले मिलो और महसूस कर जाओ मैं कौन हूँ ।

अक्सर बोलने वाला ताक़तवर की तरह क्यों प्रदर्शित करता है । कौन लोग हैं जो इनबाक्स या ब्लाग के कमेंट में डराने की भाषा में बात कर जाते हैं । यह जाना पहचान दौर इतिहास में पहले भी गुज़रा है और ग़ायब हो गया है । आता रहता है और जाता रहता है । इसीलिए मैं सतर्क नहीं हूँ पर बेख़बर भी नहीं ।

एनडीटीवी इंडिया के चर्चित एंकर और पत्रकार रवीश कुमार के ब्लाग 'कस्बा' से साभार.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...