Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

विधायक पुत्र की खबर छापने पर भास्‍कर के ब्‍यूरोचीफ पर हमला तथा कार्यालय में तोड़फोड़

मेड़ता सिटी। मेड़ता सिटी से भाजपा विधायक सुखाराम नेतडिय़ा के समर्थकों ने मंगलवार को उनके पुत्र के बारे में छप रहे समाचारों से बौखला कर मेड़ता स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर ब्यूरो चीफ पर जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार को कोर्ट में हुए एक लड़की के बयान में विधायक पुत्र पर दुष्कर्म के आरोप संबंधी समाचार अखबारों में प्रकाशित हुए थे। मंगलवार को कुछ लोगों ने मेड़ता सिटी कार्यालय पर तोडफ़ोड़ की और भास्कर ब्यूरो चीफ से मारपीट कर कैमरा व दो हजार रुपए छीन लिए।

मेड़ता सिटी। मेड़ता सिटी से भाजपा विधायक सुखाराम नेतडिय़ा के समर्थकों ने मंगलवार को उनके पुत्र के बारे में छप रहे समाचारों से बौखला कर मेड़ता स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर ब्यूरो चीफ पर जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार को कोर्ट में हुए एक लड़की के बयान में विधायक पुत्र पर दुष्कर्म के आरोप संबंधी समाचार अखबारों में प्रकाशित हुए थे। मंगलवार को कुछ लोगों ने मेड़ता सिटी कार्यालय पर तोडफ़ोड़ की और भास्कर ब्यूरो चीफ से मारपीट कर कैमरा व दो हजार रुपए छीन लिए।

हमला करते वक्त उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ समाचार छापना बंद कर दो, नहीं तो बहुत बुरा होगा। इस बारे में पुलिस में नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मेड़ता विधायक सुखाराम नेतडिय़ा के पुत्र नौरत राम मेघवाल पर फरासपुरा गांव की एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। लड़की ने न्यायालय में दिए 164 के बयान में नौरत राम पर दुष्कर्म व अपहरण के गंभीर आरोप लगाए थे। यह समाचार मंगलवार को अखबारों में प्रकाशित हुआ। इससे बौखलाए विधायक की शह पर मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे कुछ नकाबपोश व डांगावास के हरी राम कमेडिय़ा ने भास्कर कार्यालय में घुस कर ब्यूरो चीफ विकास कुमार व्यास को जान से मारने की धमकियां दी।

इन लोगों ने कहा कि जो भी अखबार वाला हमारे विधायक के खिलाफ खबर छापेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। आरोपी हरी राम कमेडिय़ा व दो अन्य ने व्यास पर हमला कर दिया। साथ आए नकाबपोशों में से एक ने कार्यालय में रखा कैमरा व व्यास की जेब से दो हजार रुपए छीन लिए। इस दौरान वहां काफी लोग पहुंच गए। इस पर हमला करने वाले भाग गए। हरी राम कमेडिय़ा मेड़ता सिटी बीईईओ कार्यालय में प्रबंधक के पद पर लगा हुआ है। भास्कर संवाददाता पर हमले की घटना की जिले के पत्रकारों ने भर्त्‍सना की है। आईजी अनिल पालीवाल, एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है।

एसपी ने तत्काल मेड़ता सिटी थानाधिकारी विक्रम सिंह को मौके पर भेजा। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाददाता व्यास का मेडिकल मुआयना कराने के साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मेड़तासिटी के मीडियाकर्मी थाने पहुंचे। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार की मांग की। भाजपा विधायक सुखाराम के बेटे पर डेढ़ माह पहले एक लड़की का अपहरण कर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप का मामला पुलिस में दर्ज है। समाज के मौजिज लोगों की उग्र आंदोलन की चेतावनी पर इस लड़की को हाल ही इंदौर से बरामद किया गया है। विधायक पुत्र को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...