इंदौर से सूचना है कि दबंग दुनिया अखबार से इस्तीफा देने वाले विश्वनाथ सिंह नामक रिपोर्टर ने दैनिक भास्कर के साथ नई पारी की शुरुआत की है. बताया जाता है कि भास्कर में अंदरुनी राजनीति ज्यादा होने के कारण यहां काम करने से लोग घबराते हैं. पिछले दिनों दूसरे अखबार के क्राइम रिपोर्टर ने भास्कर से आफर लेटर लेने का बाद यहां काम करने से मना कर दिया और अपने पुराने संस्थान लौट गया.
सुनील कुमार दैनिक भास्कर, जमशेदपुर से इस्तीफा देकर प्रभात खबर, पटना के साथ जुड़ गए हैं. सुनील तीन वर्षों से दैनिक भास्कर के साथ थे और प्रोडेक्शन डिपार्टमेंट में कार्यरत थे. वे अपनी उपेक्षा से दुखी चल रहे थे. इसी कारण प्रभात खबर ज्वाइन कर लिया.
दैनिक भास्कर, बठिंडा से खबर है कि सब एडिटर नवदीप ठाकुर ने एक डीएनई के खराब व्यवहार से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया. उन्होंने दैनिक जागरण, जालंधर के साथ नई पारी की शुरुआत की है. बताया जाता है कि प्रताड़ना के कारण अब तक दुर्गेश मिश्र, अखिलेश यादव, विनोद कुमार, संदीप जोशी, अश्विनी लखनपाल सहित छह सब एडिटर बठिंडा भास्कर को अलविदा कह चुके हैं.
भड़ास तक अपनी बात, रिएक्शन, राय, खबर पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल करें.






