उज्जैन प्रेस क्लब में मार्च में चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर यहां गहमागहमी है. चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के खिलाफ कोई मुंह नहीं खोलता है, परन्तु उज्जैन से प्रकाशित एक साप्ताहिक अखबार मध्य प्रदेश सुधी ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के धंधों का खुलासा किया है. अखबार प्रेस क्लब के अध्यक्ष से लगायत सारे पदाधिकारियों के बारे में जानकारी दी है कि सभी पत्रकारिता के आड़ में जमीन का धंधा कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश सुधी के पत्रकार जीतेंद्र राठौर ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की पोल खोल दी है. इसके बाद से ही उज्जैन में हड़कम्प मचा हुआ है. नीचे अखबार में प्रकाशित खबर.







