Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

वीडियो में देखिए भदोही पुलिस की गुंडई

जिलाधिकरी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला के निर्देश पर निहत्था व निर्दोष युवक पर किस तरह बरसती रही पुलिस की लाठी… सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने व दहशत फैलाने के लिए बरसाई गयी लाठियां… कलम बंद रहे इसलिए पत्रकारों को भी चिन्हित करने की डीएम ने दी थी धमकी…  जब प्रशासनिक लापरवाही की छपी खबर तो किरकिरी से बचने के लिए सुरेश गांधी पर की गयी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई…  हाईकोर्ट के स्थगन आदेश पर भी पुलिस ने माफियाओं से लूटवा दिया लाखों की गृहस्थी, सरेराह पकड कर मारा गया पत्रकार को… 

जिलाधिकरी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला के निर्देश पर निहत्था व निर्दोष युवक पर किस तरह बरसती रही पुलिस की लाठी… सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने व दहशत फैलाने के लिए बरसाई गयी लाठियां… कलम बंद रहे इसलिए पत्रकारों को भी चिन्हित करने की डीएम ने दी थी धमकी…  जब प्रशासनिक लापरवाही की छपी खबर तो किरकिरी से बचने के लिए सुरेश गांधी पर की गयी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई…  हाईकोर्ट के स्थगन आदेश पर भी पुलिस ने माफियाओं से लूटवा दिया लाखों की गृहस्थी, सरेराह पकड कर मारा गया पत्रकार को… 

मामला संत रविदास नगर भदोही का है। गत् 25 नवम्बर 2012 को यौम-ए-आशुरा के दिन दरोपुर मुहल्ले में ताजिया रास्ता विवाद को लेकर दो वर्गो में जमकर ईट-पत्थर व तलवारबाजी के बीच फायरिंग हुई। उस वक्त अपनी लापरवाही व चूक से खिसियाए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने एक निहत्थे व निर्दोष युवक पर जमकर लाठिया बरसाई। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

https://www.youtube.com/watch?v=cq8DbJExC5c

वह कराहता रहा लेकिन उसकी चीख पर माफियाओं व गुंडो के आगे घुटने टेक चुकी बेरहम पुलिस का दिल नहीं पसीजा। वह जब बेहोश हो जाता तो उठाकर पीटते रहे। दर्जनों लाठिया टूट चुकी थी, संयोग ही था कि उपद्रवियों ने टेन पर पथराव कर दी और पुलिस को अधमरे युवक को छोडकर जाना पड़ा। जहां तक लापरवाही का मामला है तो पत्रकार सुरेश गांधी ने सप्ताहभर पहले ही समाचार पत्र जनसंदेश टाइम्स में प्रकाशित कर प्रशासन को आगाह किया था कि दरोपुर में ताजिया रास्ते के लेकर तनाव है।

इस खबर के छपने के पर डीएम अमृत त्रिपाठी सजग होने के बजाए पत्रकार को धमकी दी कि न्यूज गलत है। एसपी अशोक शुक्ला ने पत्रकार सुरेश गांधी के मोबाइल पर 22 नवम्बर को शाम 5 बजे कहा कि पहले से चिढे डीएम आप से नाराज हैं, आप खुद बात कर लीजिए। पत्रकार ने कहा- जो कहना हो एसपी महोदय आप ही बता दीजिए। एसपी ने बयान में कहा- दरोपुर में दोनों वर्गो को कोतवाली में बुलाकर लिखित ले लिया गया है, अब वहां तनाव की कोई बात नहीं है। पत्रकार ने एसपी के बयान को भी प्रकाशित करवा दिया कि दरोपुर में तनाव खत्म।

25 नवम्बर को 11 बजे दोनो वर्गों में उस वक्त तोडफोड फायरिंग की घटना शुरू हो गयी जब डीएम ने यह कह दिया कि सड़क तुम्हारे बाप की है, मैं जिधर से चाहूंगा ताजिया उसी रास्ते जायेगा। हजारों की जमा भीड़ के बीच डीएम के इतना कहने मात्र से उपद्रव भड़क गया। यही लापरवाही दूसरे दिन अखबार की सुर्खियां बन गयी कि सुलझा था तो उलझा कैसे, चेतावनी के बाद भी सजग नहीं रहा प्रशासन, दो सपाईयों के बीच जंग का परिणाम तो नहीं आदि खबरें छपी।

उस वक्त अपनी किरकिरी छिपाने के लिए कुछ कलम के दलालों को मैनेज व बाहुबली विधायक के ईशारे पर शासन सहित चचा, बाप व भतीज को तो मैनेज कर लिया गया लेकिन पहले से ही खार खाए जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने 3 माह बाद साजिश के तहत गुंडा एक्ट, जिलाबदर कर 16 साल से तिनका-तिनका जुटाई गयी गृहस्थी लूटवा ली। हालांकि डीएम पत्रकार श्री गांधी से 27 जून 2011 को नगर निकाय मतदान के दिन से चिढ़ता रहा सिर्फ इसलिए कि उन्होंने कतार में खडे युवक को थप्पड़ मारते वक्त डीएम की फोटो खींच ली थी।

अपनी धौंस के बल पर उस दिन काफी तकझक के बाद डीएम ने उस फोटो को तो डिलीट कर दी, लेकिन खबर पत्रकार गांधी ने छापा कि लोकतंत्र के पर्व पर दिनभर हांफता रहा तंत्र, एमए समद बूथ पर अपनी नाकामियों पर खुद बौखलाएं डीएम अमृत त्रिपाठी, दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर रहा तनाव-पुलिस ने कई जगह फटकारी लाठियां आदि। मुहर्रम के दिन भडकी हिंसा में अपनी नाकामी से खिसियाएं डीएम व एसपी की मौजूदगी में निर्दोष युवक पर लाठी बरसाने वाली फुटेज में चिन्हित है। इतना ही नहीं डीएम के कारगुजारियों व बात-बात में अपने ही मातहतों को मां-बहन की गाली देने से नाराज 38 विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर डीएम अमृत त्रिपाठी के रहते काम न करने की तैयारी कर ली थी लेकिन बात लीक होने व उनके द्वारा सीडीओं की मौजूदगी में माफी मांग लेने पर उस वक्त मामला सलट गया। डीएम के आतंक से कई विभागीय अधिाकारियों ने अपना टांसफर करवा लिया था।

आरोप है कि श्री त्रिपाठी के कार्यकाल में माफियाओं ने बीएसए अधिकारी को रंगदारी न देने पर कार्यालय में घुसकर मरणासन्न कर दिया। इस मामले में नामजद एफआईआर हुई लेकिन कुछ नही हुआ। नायब तहसीलदार को मनबढ कोतवाल संजयनाथ तिवारी ने कार्यालय में घुसकर बेइज्जत किया लेकिन डीएम ने नायब तहसीलदार से ही माफी मंगवाई।

फिलहाल पीड़ित पत्रकार श्री गांधी व उनकी पत्नी रश्मि गांधी की याचिका पर जिला न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 156 3 के तहत मुकदमा दर्ज तो कर लिया है, लेकिन घटना में कोतवाल के आरोपित होने से विवेचना में लीपापोती की जा रही। पुलिस अपनी बचाव में लुटेरे माफियाओं की मदद कर रही है।

भदोही से पत्रकार सुरेश गांधी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...