Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

शहीद दिवस पर पत्रकारों ने मुंबई में निकाली रैली

नवी मुंबई : शहीद दिवस पर सैकड़ों लोगों ने वाशी रेल्वे स्टेशन से शिवाजी चौक तक कैंडल मार्च जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विशेष कर नवी मुंबई के पत्रकारों के नेतृत्व में निकली गयी इस रैली में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। २३ मार्च शहीद दिवस के रूप में देश भर में बनाया जाता है शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद नमन व् जनजागृति समिति के माध्यम से वाशी स्टेशन से शिवाजी चौक तक कैंडल मार्च की रैली निकालकर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

नवी मुंबई : शहीद दिवस पर सैकड़ों लोगों ने वाशी रेल्वे स्टेशन से शिवाजी चौक तक कैंडल मार्च जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विशेष कर नवी मुंबई के पत्रकारों के नेतृत्व में निकली गयी इस रैली में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। २३ मार्च शहीद दिवस के रूप में देश भर में बनाया जाता है शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद नमन व् जनजागृति समिति के माध्यम से वाशी स्टेशन से शिवाजी चौक तक कैंडल मार्च की रैली निकालकर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान प्रो. केशर सिंह के अलावा कंचन टोडी इस रैली के आयोजक शहीद नमन समिति के समन्वयक नागमणि पाण्डेय साया समाजिक संस्था के अध्यक्ष जसपाल सिंह, पत्रकार दिनेश पाटिल, रमाकांत पाण्डेय, नितिन पड़वल, राकेश श्रीवास्तव, विशाल मल्होत्रा, समाजसेविका प्रियंका धवन, संतोष पाण्डेय सहित सैकड़ों देश भक्त रैली में उपस्थित थे। इस दौरान इस रैली के आयोजक शहीद नमन व जनजागृति समिति के समन्यवक नागमणि पाण्डेय और जसपाल सिंह ने बताया कि देश में युवाओ संख्या अधिक होने के बावजूद युवा देश के लिए आगे आने में हिचकिचा रहे हैं। देश के लिए शहीद हुए देश भक्तों के प्रति उनमें जन जागरण नहीं है। इस लिए आज के समय में देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के प्रति युवा को आगे आने के लिए उन में जनजागृति करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है।

नागमणि ने बताया कि इस रैली के माध्यम से शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के संदेश युवाओं तक पहुंचने के लिए पिछले ७ वर्षों से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच कुछ लोगों ने शहीद भगत सिंह सुखदेव सिंह के बारे में अपनी अपनी राय व्‍यक्त की। वहीँ शाम को शिवाजी चौक पर रैली पहुँचने पर लोगों ने स्वागत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन पेश किया गया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...