Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

शाहजहांपुर में खुसरो मेल के संवाददाता की गोली मारकर हत्‍या

उत्तर प्रदेश में सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। आम जनता तो परेशान है ही, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को भी अपराधी बख्श नहीं रहे हैं। पुलिस पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसी का परिणाम है कि यूपी में एक और पत्रकार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

उत्तर प्रदेश में सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। आम जनता तो परेशान है ही, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को भी अपराधी बख्श नहीं रहे हैं। पुलिस पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसी का परिणाम है कि यूपी में एक और पत्रकार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

ताजा मामला शाहजहांपुर में खुसरो मेल के तिलहर तहसील संवाददाता सर्वेश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या का है। पत्रकार सर्वेश तिलहर में खुसरो मेल के लिए रिपोर्टिंग करते थे और बाइक द्वारा प्रतिदिन तिलहर से निगोही अपने घर आते जाते थे। रोज की तरह गुरुवार को भी सर्वेश तहसील गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। परिजन रात भर उसकी चिंता में जागते रहे। उसका फोन भी मिलाया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। सुबह करीब छह बजे उसकी लाश निगोही से करीब एक किमी दूर तिलहर मार्ग पर ग्राम पिपरिया खुशाली गांव के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। पास में ही उसकी बाइक पड़ी थी। इस घटना से सनसनी मच गई। विलाप करते पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को एक किमी दूर घटनास्थल तक आने में ढाई घंटे लग गए। पुलिस भी तब मौके पर पहुंची, जब उच्चाधिकारियों को बताया गया। सीओ सदर शिष्यपाल क साथ पहुंची पुलिस को देखकर परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने घटनास्थल पर ही शव को रखकर जाम लगा दिया। इसी बीच एएसपी सिटी दयाराम सरोज भी आ गए। पुलिस ने लाश का मुआयना किया तो मृतक की कनपटी के पीछे और नाक पर घाव मिला। परिजनों का मानना है कि उसकी कनपटी पर गोली मारी गई। एएसपी के समझाने पर भी परिजनों ने जाम नहीं खोला। करीब बारह बजे एसपी रमित शर्मा ने मौके पर जाकर परिजनों को समझाया तब जाकर परिजन माने। इसके बाद सर्वेश का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से जनपद के पत्रकारों में रोष और गुस्‍सा फैल गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...