Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

शिल्पा चित्रांश, संदीप तोमर ने आई नेक्स्ट छोड़ा, राजा और कुशल खरे पर लटकी तलवार

दैनिक जागरण का बच्चा अखबार आई नेक्स्ट अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। आई नेक्स्ट मेरठ के वर्तमान हालात देखकर तो लगता है कि संस्थान ने अपने हाईपेड पुराने लोगों से हाथ झाड़कर नए सस्ते और टिकाऊ कर्मचारी लाने का प्लान तैयार बनाया है।
दैनिक जागरण का बच्चा अखबार आई नेक्स्ट अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। आई नेक्स्ट मेरठ के वर्तमान हालात देखकर तो लगता है कि संस्थान ने अपने हाईपेड पुराने लोगों से हाथ झाड़कर नए सस्ते और टिकाऊ कर्मचारी लाने का प्लान तैयार बनाया है।
 
आई नेक्स्ट से पिछले दिनों अपनी सबसे पुरानी कर्मचारी शिल्पा चित्रांश को नई जगह तलाशने के लिए कह दिया गया। शिल्पा आई नेक्स्ट मेरठ के साथ पहले दिन से जुड़ी सबसे पुरानी रिपोर्टर थीं। शिल्पा ने नेशनल दुनिया का दामन थाम लिया है। इसके अलावा दूसरे रिपोर्टर संदीप तोमर पर अनुशासन के नाम पर इस्तीफा ले लिया गया। संदीप ने आई नेक्स्ट छोड़कर हरि भूमि अखबार की वेबसाइट ज्वाइन कर ली है।
 
इन सबसे पहले आई नेक्स्ट के फोटोग्राफर राजा की बलि भी ली जा चुकी है। राजा के काम करने पर रोक लगा दी गई है। राजा के फोटो प्रकरण मामले में डेस्क इंजार्च कुशल खरे से भी पूछताछ की गई। खबर है कि कुशल खरे से संस्थान ने इस्तीफा लिखवा लिया है. इससे पहले आई नेक्स्ट मेरठ के डिजायनर विवेक जायसवाल भी अलविदा कर चुके हैं।
 
फिलहाल आई नेक्स्ट में खबरों का गुजारा करने के लिए कम पगार वाले दो-तीन नए मेल और फीमेल रिपोर्टर्स रखे गए हैं। मैसेज ये जा रहा है कि संस्थान घाटे से उबरने के लिए तजुर्बेकार लोगों से पल्ला झाड़कर सस्ते में काम चलाने के मूड में आ गया है। वैसे भी शहर में अखबार लगातार गिरावट की ओर अग्रसर है। 
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...