'स्मार्ट रिपोर्टर' हिन्दी में लिखी पहली किताब है, जो टीवी रिपोर्टिंग के हर पहलू से आपको रू-ब-रू कराती है। इस किताब में रिपोर्टिंग की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की गई है और खास कर उन विद्यार्थियों के लिए तो ये किताब बहुत ही उपयोगी है, जो पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं और टीवी रिपोर्टिंग को ही करियर बनाना चाहते हैं। इस किताब में उसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है,जो आमतौर पर न्यूजरूम में इस्तेमाल होती है।
किताब में कुल 17 चेप्टर हैं, जिसमें रिपोर्टिंग की व्याख्या से लेकर रिपोर्टर की लक्ष्मण रेखा तक का विस्तार से जिक्र है। एक रिपोर्टर को कैसे खबर मिलती है, फील्ड में वो कैसे न्यूज कवर करता है, रिपोर्टर के सोर्स कौन होते हैं, पीटीसी क्या है, स्टिंग ऑपरेशन, ब्रेकिंग न्यूज क्या है, स्टोरी की प्लानिंग कैसे की जाती है, रिपोर्टर अच्छी स्क्रिप्ट कैसे लिख सकता है, टीवी न्यूज में वॉयस ओवर और ग्राफिक्स की अहमियत क्या है, स्टोरी एडिटिंग में किन किन बातों का ख्याल रखा जाता है, रिपोर्टर को कैमरे की जानकारी क्यों जरूरी है, इन सब के लिए सावधानियां क्या हैं, इन पर विस्तार से जानकारी दी गई है।
इसके अलावा इस किताब में न्यूज रूम में प्रचलित करीब पौने दो सौ शब्दों को भी आसान भाषा में परिभाषित किया गया है। किसी भी विद्यार्थी को एक सफल रिपोर्टर बनने में ये किताब काफी मददगार साबित होगी और करियर की ऊंचाइयों को छूने में ये किताब अवश्य ही मार्गदर्शक साबित होगी। इस किताब को पढ़ने के बाद रिपोर्टर बनने की लालसा रखने वाले विद्यार्थी जब न्यूज रूम में आएंगे, तो न्यूज रूम उन्हें पराया नहीं लगेगा और चैनल का माइक जब उनके हाथ में होगा, तो वो नर्वस नहीं, आत्मविश्वास से लवरेज होंगे।
किताब को मंगाने के लिए इन संपर्क सूत्र का सहारा ले सकते हैं–
फोन – 011-23275710, 011-23273167
मेल – [email protected]

किताब वाणी प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित।
प्रेस विज्ञप्ति






