Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

श्रीलंका में हमले के बाद संपादक ने सपरिवार देश छोड़ा

कोलंबो : सरकार विरोधी रुख के लिए जानी जाने वाली श्रीलंका की एक वरिष्ठ संपादक ने मौत की धमकी मिलने के बाद परिवार सहित देश छोड़ दिया है। उनके घर पर हथियारबंद हमला होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्हें संदेह था कि कुछ संवेदनशील दस्तावेजों को खोजने की नीयत से उन पर हमला हो सकता है। फ्री मीडिया मूवमेंट (एफएमएम) ने कहा कि 'संडे लीडर' अखबार की सह संपादक मंडाना इस्माइल अबेविकरेमा कल 'किसी उत्तर अमेरिकी देश' की तरफ रवाना हो गईं और वह उन 80 पत्रकारों में शामिल हो गईं जिन्होंने 2005 में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के सत्ता में आने के बाद विदेशों में शरण ले रखी है।

24 अगस्त की सुबह पांच बदमाश उनके घर में घुस आए और चाकू की नोक पर उन्हें बंधक बनाकर करीब तीन घंटे तक कोलंबो स्थित उनके घर की तलाशी ली। हालांकि एक बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। गौर करने की बात यह है कि सेना ने स्वीकार किया था कि पांच में से दो लोग सेना के थे जो सेना की नौकरी छोड़ चुके थे। हालांकि घटना में सुरक्षा बलों के शामिल होने से इंकार किया गया। एफएमएम ने कहा, ''उन्हें (अबेविकरेमा को) मौत की कई धमकियां मिल चुकी हैं और उन्होंने संदेह जताया है कि गिरोह मूल्यवान वस्तुओं के लिए नहीं बल्कि कुछ दस्तावेजों के लिए आया था।' (भाषा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...