श्री न्यूज प्रबंधन ने यूपी के सभी स्ट्रिंगरों को आफिस बुला कर उनका बकाया दे दिया. साथ ही एक करार के तहत निश्चित मासिक मानदेय और सुविधाएं देने का वादा किया. संस्थान के सीओओ प्रशान्त द्विेदी ने स्ट्रिंगरों की समस्याओ को सुना और सुझावों पर विचार किया.
एक्सीक्यूटिव एडिटर नजीब मलिक के दिशा निर्देश में स्ट्रिंगरों को पूरे मनोयोग से काम करने को कहा गया. साथ ही अपने जिले की हर खबर पर पकड़ मजबूत रखने को कहा गया. हाल ही में श्री समूह ने श्री वर्ल्ड के नाम से मैग्जीन भी लांच की है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






