: दीपक त्रिपाठी बने विधि संवाददाता : श्री न्यूज से खबर है कि निहाल अख्तर ने यहां से नई पारी शुरू की है. उन्हें डेस्क पर लाया गया है. इससे पहले वे जनता टीवी में आउटपुट डेस्क पर काम कर रहे थे. इसके अलावा इन्होंने बतौर रिपोर्टर हिुदी दैनिक हमारा समाज के साथ भी काम कर चुके हैं.
देवरिया से खबर है कि अमर उजाला, प्रबंधन ने रीतेश मोहन श्रीवास्तव को हटा दिया है. रीतेश लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे तथा विधि संवाददाता के रूप में काम कर रहे थे. उनकी जगह दीपक त्रिपाठी को विधि संवाददाता बना दिया गया है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन को रीतेश के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.






