चंडीगढ़। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी को हिंदी न्यूज चैनल नक्षत्र का क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने आज चंडीगढ़ में कार्यभार संभाल लिया। श्री राठी हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में चैनल विस्तार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे। चंडीगढ़ मुख्यालय से ही वे इन राज्यों में चैनल को प्रसारित करने के लिए काम करेंगे। यह चैनल आगामी 15 फरवरी से ऑन एयर हो जाएगा। फिलहाल यह चैनल उडिय़ा में सफलतापूर्वक चल रहा है। चैनल हैड रजत गुप्ता ने पत्रकारिता के क्षेत्र में संजय राठी की सक्रियता और विशेष अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। संजय राठी पिछले दो दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।






