कल्पतरु एक्सप्रेस, आगरा में कार्यरत संजीव माथुर ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण, नोएडा के साथ की है. कल्पतरु में संजीव माथुर सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत थे. बताया जाता है कि वे दैनिक जागरण, नोएडा के आनलाइन सेक्शन में वरिष्ठ पद पर ज्वाइन कर रहे हैं.
जनसंदेश टाइम्स, बनारस से खबर है कि संपादक पद से आशीष बागची को हटाकर एके लारी को नया संपादक बना दिया गया है. बागची अब इलाहाबाद के संपादक होंगे. लारी जनसंदेश टाइम्स, बनारस से लांचिंग के वक्त से ही जुड़े हुए हैं. आशीष बागची इलाहाबाद में आनंद नारायण शुक्ला की जगह संभालेंगे जिन्होंने विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था.
प्रभात खबर, धनबाद के रिपोर्टर राजा गुप्ता ने इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर, धनबाद ज्वाइन किया है.
भड़ास को आप भी आने-जाने-तबादले की सूचना दे सकते हैं, [email protected] पर मेल करके.





