राजनांदगांव निवासी संदीप साहू ने नईदुनिया को अलविदा कह दिया है। वर्तमान में वे भिलाई कार्यालय में पदस्थ थे। नईदुनिया के रायपुर एडिशन की शुरुआत से संदीप साहू नईदुनिया में थे। राजनांदगांव में करीब चार साल रहने के बाद उनका तबादला भिलाई किया गया था। 10 नवंबर से उन्होंने दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया।
उन्होंने अपना इस्तीफा भिलाई के ब्यूरो चीफ श्री टी सूर्याराव को सौंप दिया। अब एक बार फिर से संदीप साहू दैनिक भास्कर में नई पारी की शुरुआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में वर्ष 2006 में संदीप दैनिक भास्कर में रह चुके हैं। नईदुनिया के चालू होते ही उन्होंने वहां ज्वाइन कर लिया था।
अलवर से खबर है कि करीब छह माह पूर्व एक महिला पत्रकार से विवाद के कारण भास्कर से हटने को मजबूर हुए पत्रकार धर्मेंद्र अदलखा ने नई पारी की शुरुआत राजस्थान पत्रिका, अलवर के साथ की है। वे पत्रिका के अलवर संस्करण में रिपोर्टर के पद पर काम करेंगे। धर्मेंद्र ने दैनिक भास्कर छोड़ने के बाद अलवर के एक लोकल चैनल में भी कार्य किया था।
अगर आपने या आपके आसपास में किसी ने भी छोड़ने-पकड़ने जैसा कोई कांड किया हो तो हमें जरूर बताएं ताकि हम सभी को बता दें. इसके लिए आप चुपचाप [email protected] पर मेल कर दें. आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी.





