Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सतीश के. सिंह, कादंबिनी शर्मा और मेहराज दुबे की दूरदर्शन में नियुक्ति!

खबर है कि सतीश के सिंह, कादंबिनी शर्मा और मेहराज दुबे अब सरकारी नौकरी करने वाले हैं. इन तीनों की तैनाती दूरदर्शन में हो गई है. सतीश के सिंह का पद नेशनल चैनल एडवाइजर का है. मेहराज दुबे को डीडी के रीजनल चैनल्स का एडवाइजर बनाया गया है. ऐसा ही कोई बड़ा पद कादंबिनी शर्मा को भी दिया गया है. कादंबिनी और मेहराज अभी एनडीटीवी में कार्यरत हैं. माना जा रहा है कि ये लोग जल्द एनडीटीवी छोड़कर दूरदर्शन को अपनी सेवाएं देंगे.

खबर है कि सतीश के सिंह, कादंबिनी शर्मा और मेहराज दुबे अब सरकारी नौकरी करने वाले हैं. इन तीनों की तैनाती दूरदर्शन में हो गई है. सतीश के सिंह का पद नेशनल चैनल एडवाइजर का है. मेहराज दुबे को डीडी के रीजनल चैनल्स का एडवाइजर बनाया गया है. ऐसा ही कोई बड़ा पद कादंबिनी शर्मा को भी दिया गया है. कादंबिनी और मेहराज अभी एनडीटीवी में कार्यरत हैं. माना जा रहा है कि ये लोग जल्द एनडीटीवी छोड़कर दूरदर्शन को अपनी सेवाएं देंगे.

उधर, इन नियुक्तियों पर कुछ लोगों ने जातिवाद का आरोप लगाया है. ये नियुक्तियां दूरदर्शन महानिदेशक त्रिपुरारी शरण और सूचना सचिव रंजन ठाकुर के नेतृत्व में की गई हैं. ये दोनों ही भूमिहार हैं. नियुक्त हुए तीन में से दो लोग सतीश के सिंह व कादंबिनी शर्मा भी भूमिहार हैं. यह भी चर्चा है कि अजीत राय को दृश्यांतर मैग्जीन के अलावा दूरदर्शन में भी एक बड़ा पद सवा लाख रुपये करीब का दे दिया गया है. अजीत राय भी भूमिहार हैं और त्रिपुरारी शरण के दुलारे माने जाते हैं. इन नियुक्तियों को लेकर मीडिया में कुछ लोगों ने सवाल किया है कि आखिर क्या अब जातिवाद ही पैमाना रह गया है नियुक्तियों के मामले में?

भड़ास को भेजे एक मेल में कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि मीडिया में ब्राह्मणवाद के बाद अब कट्टर भूमिहार वाद का दौर शुरू हो चुका है. न्यूज24 और न्यूज नेशन चैनलों के बाद अब दूरदर्शन भूमिहारों के लिए सबसे बड़ा सेंटर बन चुका है. दलितों, पिछड़ों और अन्य गरीब तबकों, जातियों को मीडिया के मठाधीश अपने यहां बिलकुल स्थान नहीं दे रहे हैं.

आप अपनी राय, टिप्पणी, प्रतिक्रिया भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...