Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सर्वाधिक बिकने वाली किताबों की लिस्ट में शामिल ‘जानेमन जेल’ को विश्व पुस्तक मेले में भी खरीदे सकते हैं

हजारों प्रतियां बिक चुकी हैं 'जानेमन जेल' की. वह भी सिर्फ आनलाइन बुकिंग के जरिए. जो लोग इस किताब को आनलाइन नहीं खरीद पाए या किन्हीं वजहों से उन तक डिलीवरी नहीं हो सकी, वे अब 'जानेमन जेल' को प्रगति मैदान स्थित विश्व पुस्तक मेले में खरीद सकते हैं.

हजारों प्रतियां बिक चुकी हैं 'जानेमन जेल' की. वह भी सिर्फ आनलाइन बुकिंग के जरिए. जो लोग इस किताब को आनलाइन नहीं खरीद पाए या किन्हीं वजहों से उन तक डिलीवरी नहीं हो सकी, वे अब 'जानेमन जेल' को प्रगति मैदान स्थित विश्व पुस्तक मेले में खरीद सकते हैं.

हिंद युग्म प्रकाशन के कर्ताधर्ता शैलेश भारतवासी ने सूचित किया है कि हिंदयुग्म प्रकाशन का विश्व पुस्तक मेले में पता है- हाल 18, स्टाल 14. यहां जाकर 'जानेमन जेल' समेत हिंदयुग्म प्रकाशन की कई पठनीय और चर्चित किताबें खरीद सकते हैं. पुस्तक मेला नौ दिवसीय है.

ज्ञात हो कि भड़ास4मीडिया के संस्थापक और संपादक यशवंत सिंह को मीडिया हाउसों ने भड़ास पर मीडिया प्रबंधन के गड़बड़-घोटालों के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित करते रहने के कारण विभिन्न मामलों में जबरिया फंसाकर जेल भिजवा दिया गया और जमानत न होने देने की भरपूर व्यवस्था करा दी. इस कारण यशवंत महीनों जेल में रहे. जेल प्रवास के दौरान यशवंत ने जो महसूस किया उसे शब्दों में पिरोया. लिख डाला. इस तरह 'जानेमन जेल' का जन्म हुआ. इस किताब का प्रकाशन होते ही इसकी हजारों प्रतियां हाथोंहाथ बिक गई. लेकिन अब भी कई लोगों की शिकायत है कि उन्हें यह किताब पढ़ने को नहीं मिली क्योंकि उनके यहां आनलाइन बुक डिलीवरी नहीं हो सकी. ऐसे लोगों को यह किताब विश्व पुस्तक मेले में मिल जाएगी.

हिंदयुग्म प्रकाशन के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश भारतवासी ने बताया कि पिछले वर्ष सबसे ज्यादा बिकने वालों की सूची Infibeam ने जारी कर दी है. Infibeam की वेबसाइट पर यह लिस्ट उपलब्ध है. सन् 2013 में ज्यादा बिकनेवाली हिंदी किताबों की इस लिस्ट में Hind Yugm Prakashan की दो किताबें शामिल हैं. पहली Yashwant Singh की 'जानेमन जेल' है और दूसरी Nikhil Sachan की 'नमक स्वादानुसार'.

इस लिस्ट से पता चलता है कि 'जानेमन जेल' की जबर्दस्त बिक्री हुई है. इस किताब को पढ़ने वालों की पहली प्रतिक्रिया यही होती है कि उन्होंने एक सांस में पूरी किताब पढ़ ली. यह किताब सकारात्मकता को समझने-समझाने वाली है. मुश्किल से मुश्किल हालात में भी आप कितना खुश और सहज रह सकते हैं, यह सिखाती है किताब 'जानेमन जेल'. यह एक धारावाहिक किताब है जिसका अभी पहला पार्ट मार्केट में आया है.


इस किताब के बारे में अन्य जानकारी इस लिंक पर क्लिक करके पा सकते हैं:

जानेमन जेल

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...