सहारा इंडिया ने देशभर में सोमवार को भारत भावना दिवस मनाया. इस मौके पर सहारा इंडिया परिवार ने एक साथ राष्ट्रगान गाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. लखनऊ में सहारा इंडिया परिवार के एक लाख 15 हजार कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर राष्ट्रगान गाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. वहीं पूरे देश में सहारा इंडिया से जुड़े 11 लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान कर नया विश्व रिकार्ड बनाया. इससे पहले एक स्थान पर 42,813 लोगों के समूह द्वारा राष्ट्रगान गाए जाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था.
इस मौके पर देश भर से सहारा इंडिया परिवार के 11 लाख कार्यकर्ता शामिल हुए. पूरे देश में साढ़े चार हजार से ज्यादा सहारा इंडिया कार्यालयों से कार्यकर्ताओं ने इस महापर्व में हिस्सा लिया. इसके अलावा दो लाख से ज्यादा स्कूली छात्र, आम नागरिक और बड़ी संख्या में सैनिक भी इस खास आयोजन का हिस्सा बने.






