महराजगंज के पत्रकार राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव का निधन लखनऊ में सोमवार की रात को हो गया। 74 वर्षीय श्री श्रीवास्तव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। राजेंद्र लाल का पार्थिव शरीर महारांजगंज में सरोजनीनगर स्थित उनके आवास पर लाया गया जहां पहले से उनके परिजन, रिश्तेदार व शुभचिन्तक मौजूद रहे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। त्रिमुहानी घाट स्थित श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें मुखाग्नि दी।
स्व. श्रीवास्तव अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अन्त्येष्टि में सरकारी महकमे के लोगों के अलावा सहारा के जोनल चीफ आरएल पटेल, राष्ट्रीय सहारा के प्रबंधक पीयूष बंका, गोरखपुर के स्थानीय संपादक मनोज तिवारी और स्थानीय वरिष्ठ राजनेताओं और पत्रकारों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। तमाम जगहों पर शोक सभा आयोजित कर राजेंद्र लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।






