नई दिल्ली: क्या सहारा ग्रुप के दावों पर सेबी को नहीं है भरोसा? सेबी ने सहारा ग्रुप का नाम लिए बगैर कहा कि निवेशकों का पैसा लौटाने के दावों पर विश्वास नहीं किया जा सकता. सेबी के चेयरमैन यू के सिन्हा ने एक सेमीनार में कहा कि,"यह एक मशहूर मामला है. मुझे उसका नाम लेने की जरूरत नहीं है लेकिन एक कंपनी ने दावा किया है कि वो अपने तथाकथित निवेशकों का बीस हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा लौटे देगी और इस रकम का नब्बे फीसदी से भी ज्यादा पैसा तीन-चार महीने में नकद भुगतान कर देगी. ये कैसे संभव है और इस पर कैसे विश्वास किया जा सकता है."
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेबी सहारा ग्रुप की दो कंपनियों से की जांच कर रहा है. सहारा ग्रुप को निवेशकों का चौबीस हज़ार करोड़ रुपये लौटाने को कहा गया है. (एबीपी न्यूज)





