वीओएन न्यूज, देहरादून से कई लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. एरा चैनल पंजाब में प्रोग्रामिंग हेड के रूप में कार्यरत अमित रावत ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने वीओएन न्यूज ज्वाइन कर लिया है. उन्हें आउटपुट हेड बनाया गया है. टीवी24 के ब्यूरोचीफ रतन नेगी भी इस्तीफा देकर वीओएन से जुड़ गए हैं. उन्हें शिफ्ट इंचार्ज बनाया गया है. जनभारत मेल में सब एडिटर के रूप में कार्यरत अल्का अवस्थी ने भी वीओएन ज्वाइन कर लिया है. उन्हें यहां पर एंकर कम प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे इसके पहले एरा पंजाब चैनल को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.
जैन टीवी, उत्तराखंड के ब्यूरोचीफ राबिन चौहान ने रिजानइ कर दिया है. वे भी वीओएन से जुड़ गए हैं. उन्हें प्रबंधन ने एसाइनमेंट हेड बनाया है. जनपक्ष अखबार में सब एडिटर के रूप में कार्यरत प्रदीप ठलवाल भी वीओएन के हिस्सा बन गए हैं. उन्हें रनडाउन हेड बनाया गया है. टीवी100 से इस्तीफा देकर नीरज राठी भी न्यूज प्रोड्यूसर के रूप में वीओएन ज्वाइन कर लिया है. एरा पंजाब से इस्तीफा देकर प्रशांत नेगी भी वीओएन के हिस्सा बन गए हैं. उन्हें प्रोग्रामिंग इंचार्ज बनाया गया है. संभावना है कि अगले कुछ दिनों कई और लोग इस चैनल से जुड़ सकते हैं.






