Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

साधना न्यूज चैनल पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी : एसएन विनोद

यशवंत जी, आपने पूछा है कि साधना न्यूज चैनल में कथित तौर पर ब्लैक मेलिंग, आईडी बेचने की घटना और स्ट्रिंगरों के साथ अन्याय तथा पैसे उगाहने के लिए दबाव आदि-आदि घटनाएं मेरे संपादक रहते कैसे हो रही हैं? आपका यह सवाल उचित है। मैंने जब पिछले नवंबर माह में कार्यभार संभाला था तब मुझे इन बातों की जानकारी नहीं थी। चैयरमेन दिनेश गुप्ता ने साफ शब्दों में मुझे आश्वासन दिया था कि वे शुद्ध पत्रकारिता के माध्यम से एक स्वतंत्र न्यूज चैनल चाहते हैं। मैंने उनके शब्दों पर विश्वास भी किया। बाद में आपके पोर्टल और अन्य सूत्रों से साधना न्यूज चैनल के संबंध में कतिपय असहज जानकारियां मुझे मिलने लगीं। स्वाभाविक रूप से मैं विचलित हो उठा।

मेरे संपादक रहते संस्थान में कथित रूप से आपत्तिजनक गतिविधियां जारी रहें- यह मुझे कतई स्वीकार्य नहीं है। आपने पूछा है तो मैं बता दूं कि मैंने अपने स्तर पर सभी आरोपों की स्वतंत्र जांच शुरु कर दी है। आपसे अनुरोध है कि आपके पास उपलब्ध प्रमाण मुझे भेजें। अन्य पीड़ितों से भी आग्रह है कि अपनी शिकायतें मेरे पास भेजें। मैं यह वादा करता हूं कि सभी के साथ न्याय किया जाएगा और दोषी या दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।ब्लैक मेलरों की जगह साधना न्यूज चैनल में नहीं बल्कि जेल की सलाखों के पीछे होगी। साधना न्यूज के मंच का उपयोग कोई अवांछनीय तत्व कदापि नहीं कर पाएगा। चैनल के चेयरमेन दिनेश गुप्ता की भी यही सोच है। आप आश्वस्त रहें। मैंने अपनी पूरी जिंदगी हमेशा न्याय का साथ दिया है। पेशे की पवित्रता, मूल्य और ईमानदारी के पक्ष में कुर्बानियां देता रहा हूं। जरूरत पड़ी तो साधना न्यूज के माध्यम से ही सही मैं विरादरी में प्रविष्ट रोगों को दूर करने के लिए बड़ी कुर्बानी देने से भी नहीं हिचकूंगा।

एसएन विनोद

ग्रुप एडिटर
साधना न्यूज चैनल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...