Manish Soni : न जाने इस बेबस महिला से क्या वसूली करते ये लोग। आबकारी विभाग के सहयोग से चल रहा है फर्जी न्यूज़ चैनल। कोरिया जिले में 'सिटी हलचल' के नाम से न्यूज़ प्रसारित करने की एक विधा है, जो हमेशा वसूली और अपमानित करने के मामले में हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है।
इस चैनल पर केबल में C.D प्लेयर से न्यूज़ बुलेटिन चलाकर पहले डरे सहमे अधिकारियों को चूसने की प्रथा शुरू की गयी फिर स्थानीय छुटभैये नेताओं की दलाली कर उन्हें लोकल एरिया में प्रचारित-प्रसारित कर दलाली खाया जा रहा था, अब किसी के घर में झाड़ू -पोंछा कर अपनी जीविका चलाने वाली गरीब महिला को भी नही छोड़ा गया।
उसे भी भय दिखाया जा रहा है। इस महिला के खिलाफ पूरे दिन लोकल केबल पर समाचार प्रसारित किया गया। आखिर इज्जत और सम्मान सिर्फ बड़े लोगों की ही थोड़े ही होती है, दो वक्त की रोटी कमाने वाले की भी अपनी इज्जत और सम्मान है इस महिला ने दिखा दिया। ये नही सुधरेंगे वसूली करते -करते ही तो इन्हें लत पड़ी गयी है वरना इन्हें खुद सोचना चाहिये क्या वाकई में यह घटना कोई समाचार है या 'समाचार' की श्रेणी में आता है, जो एक गरीब लाचार महिला को 'आत्म हत्या' करने के लिए मजबूर कर दे।

मनीष सोनी के एफबी वॉल से साभार.






