गोरखपुर : पहले चरण के हो रहे विधान सभा के चुनाव में मौसम खराब हो गया है. खराब मौसम के चलते अगड़ी जातियों के मतदाता घरों से नहीं निकल रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका खामियाजा भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा, जिनका मतदाता वर्ग अगड़ी जातियां मानी जाती हैं. बस्ती और सिद्धार्थनगर में सुबह ही बरसात शुरू हो गयी. स्वर्ण मतदाता घरों से नही निकल रहे है, नीचे तबके के लोगों में मतदान के प्रति काफ़ी उत्साह नज़र आ रहा है. वे लोग बरसात में भीग कर भी बूथों पर पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है.
इस चरण में बस्ती और सिद्धार्थनगर में मतदान हो रहा है जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं. बस्ती (सदर) से कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल के बेटे अभिषेक पाल तो विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी नेता माता प्रसाद पांडे सिद्धार्थनगर सीट से मैदान में हैं. सिद्धार्थनगर और बस्ती में पाँच-पाँच सीटों पर मतदान है पर बारिश ने सभी प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ा दी है.






