Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सिद्धार्थनगर में फर्जी पत्रकारों की बाढ़, प्रशासन ने शुरू कराई जांच

सिद्धार्थनगर में इन दिनों फर्जी पत्रकारों की बाढ़ आ गयी है. ठेलावाला, खोमचावाला, ठेकेदार से लेकर कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपनी गाडि़यों पर प्रेस लिखवाकर तस्करी का काम करते हैं. शिकायत पर प्रशासन ने जांच शुरू करा दिया है. सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र के पत्रकारों की सूची तैयार करना शुरू करें. पुलिस ने यह काम शुरू भी कर दिया है. सभी अखबारों के ब्यूरो कार्यालयों से भी पत्रकारों की सूची मांगी गयी है.

शहर में डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अब फर्जी ढंग से वाहनों पर प्रेस लिखवाकर मनमानी करने वालों पर भी शिकंजा कसेगी. इसके लिए सभी प्रमुख समाचार पत्रों से उनके कार्यालय के अधिकृत वाहनों की सूची मांगी गई है. ताकि फर्जी ढंग से प्रेस का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. फर्जी ढंग से प्रेस लिखवाकर डग्गामारी की जा रही है. ऐसे वाहन ओवर लोडिंग करने के अलावा चौराहों पर खड़ा होकर सवारियां भरते हैं. ट्रैफिक पुलिस के रोटने-टोकने पर उलटे रौब गालिब करने की कोशिश करते हैं. इसके अलावा टैक्सी में चलने वाले कई वाहनों पर भी फर्जी ढंग से प्रेस या पुलिस लिखवाकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं. ऐसे वाहनों को चिन्हित करवाया जा रहा है ताकि अभियान चलाकर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कराई जा सके.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...