Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सीडी प्रकरण में विधायक ने पत्रकारों के खिलाफ दर्ज कराया ब्‍लैकमेलिंग का मामला

बाड़मेर। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने शहर कोतवाली थाने में तीन लोगों के खिलाफ अश्लील सीडी के हवाले से ब्लैकमेलिंग व मानहानि करने का मामला दर्ज कराया है। तीनों पत्रकार हैं। विधायक ने आरोप लगाया है कि मरू लहर अखबार के संपादक महावीर जैन, संवाददाता हरीश चांडक तथा एक अन्य ने खबर प्रकाशित की कि एक कांग्रेस नेता की अश्लील सीडी आने वाली है। इसके बाद उस पत्रकार के साथ दो अन्य लोगों ने उनसे दस लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर पत्रकार ने उनकी मानहानि करने वाला समाचार प्रकाशित किया।

विधायक की शिकायत पर पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शहर कोतवाल को सौंपी है। इस बीच इस मामले में बाड़मेर जिले के कांग्रेसी विधायक व सांसद गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर सकते हैं। विधायक मदन प्रजापत व पदमाराम बुधवार को बाड़मेर से जयपुर के लिए रवाना हो गए जबकि सांसद हरीश चौधरी जयपुर में ही हैं। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय नहीं लिया है लेकिन मिलने का प्रयास करेंगे तथा सारी स्थितियों से उनको अवगत कराएंगे।

चंदन सिंह भाटी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...